करिश्मा कपूर के 52वें जन्मदिन पर बहन करीना ने लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- 'दुनिया की सारी...'
Karisma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर के 52वें जन्मदिन पर उनकी बहन करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही बेबो ने परिवार की कुछ अनदेखी शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर 25 जून को 52 साल की हो गईं। इस खास मौके पर उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा और भावुक संदेश लिखकर उन्हें बधाई दी है।
करीना ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
करीना ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा की कई पुरानी और अनदेखी तस्वीरें साथ ही कई वीडियो शेयर किए हैं। इनमें दोनों बहनों के बचपन के दिनों से लेकर दिवाली और अवॉर्ड शो तक की यादें शामिल हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा अपने बच्चों (समायरा और कियान), करीना के बच्चों (तैमूर और जेह), सैफ अली खान, अपने माता-पिता (रणधीर कपूर और बबीता) के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
करिश्मा को बताया अपनी 'मार्गदर्शक'
करीना ने करिश्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मेरी बहन, मां, दोस्त और मार्गदर्शक को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप दुनिया की सारी खुशियों की हकदार हैं।' करीना की इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने अपनी बहन करिश्मा (लोलो) के लिए एक खास ऑडियो मैसेज भेजा था। करीना ने कहा, 'देश की अभिनेत्रियों के लिए रोल मॉडल, आज भी हर एक्ट्रेस 90 के दशक की करिश्मा कपूर की तरह बनना, दिखना और डांस करना चाहती है।'
करिश्मा और करीना का वर्कफ्रंट
करिश्मा को हाल ही में वेब सीरीज 'ब्राउन' में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने 'रीटा ब्राउन' नाम की एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं करीना निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।