फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan May Share Screen with Katrina Kaif in Kabir Khan Next Film as per Reports

Kartik-Katrina: बड़े पर्दे पर जमेगी कार्तिक-कटरीना की जोड़ी? कबीर खान की अगली फिल्म पर यह अपडेट आया सामने

Wed, 03 May 2023 12:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 May 2023 12:47 AM IST
सार

एक सूत्र के मुताबिक कबीर खान की फिल्म में कार्तिक पूर्ण रूप से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि “कार्तिक ने अब तक एक भी एक्शन से भरपूर फिल्म में काम नहीं किया है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan May Share Screen with Katrina Kaif in Kabir Khan Next Film as per Reports
कार्तिक आर्यन, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सत्यप्रेम की कथा और भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन जल्द ही कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिख सकते हैं। कबीर खान की इस अपकमिंग फिल्म में दर्शकों को यह नई जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अक्तूबर से शुरू होने  जा रही है। 

विज्ञापन

Drugs Case: ड्रग्स केस से मुक्ति पाने के लिए धमेचा ने किया कोर्ट का रुख, आर्यन खान के साथ समानता की अपील की

विज्ञापन

बड़े पर्दे पर जमेगी कार्तिक-कटरीना की जोड़ी?

एक सूत्र के मुताबिक कबीर खान की फिल्म में कार्तिक पूर्ण रूप से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि “कार्तिक ने अब तक एक भी एक्शन से भरपूर फिल्म में काम नहीं किया है। फिलहाल कबीर  एक्शन-रोमांस के प्लॉट पर ध्यान केंद्रित कर फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। चर्चा है कि कैटरीना कैफ कबीर की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। 
Operation Fortune: इस तारीख को ओटीटी पर आ रही जैसन स्टैथम की मूवी, गाय रिची की एक्शन थ्रिलर का खत्म हुआ इंतजार

कृति-कियारा हैं रेस से बाहर

इस बारे में सूत्र ने कहा, “वे एक ऐसे सह-कलाकार की तलाश में हैं जिसने कार्तिक के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया है। कृति सेनन और कियारा आडवाणी निश्चित रूप से बाहर हैं। कबीर कैटरीना के बहुत करीबी दोस्त हैं, जिन्हें एक हिट की सख्त जरूरत है। फोन भूत में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ उनकी कोशिश विफल रही। उन्हें दौड़ में वापस आने की जरूरत है। यही वजह है कि वह अपने निर्देशक-मित्रों को फीलर्स भेज रही हैं।''
Anupam Kher: जब अनुपम खेर ने रोती आंखों के साथ महेश भट्ट को दिया था श्राप, फिर जानें कैसे मिली फिल्म 'सारांश'

विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आए थे कार्तिक

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा में नजर आए थे। रोहित धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पूरी तरह से धराशायी हो गई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 32.20 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही सत्यप्रेम की कथा में दिखने वाले  हैं।
Filmy Wrap: शशि थरूर के बयान पर विवेक का पलटवार और कर्नाटक चुनाव में हुई इस स्टार की एंट्री, पढ़ें फिल्मी खबरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed