फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan mother Mala Tiwari drop hint about his dating rumours with Sreeleela amid anurag basu film shoot

Kartik-Sreeleela: श्रीलीला को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन? अभिनेता की मां के बयान से अटकलों का बाजार गर्म

Wed, 12 Mar 2025 12:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की मां ने कथित तौर पर श्रीलीला के साथ अपने बेटे की डेटिंग अफवाहों की पुष्टि की है। दोनों कलाकार अनुराग बसु की अगली अनाम फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan mother Mala Tiwari drop hint about his dating rumours with Sreeleela amid anurag basu film shoot
श्रीलीला-कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन की मां ने कथित तौर पर पुष्टि की है कि उनके बेटे श्रीलीला को डेट कर रहे हैं। कार्तिक की मां माला तिवारी अपने बेटे के साथ आईफा अवॉर्ड्स अवार्ड्स 2025 में गई थीं, जहां से अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में उनसे उनकी होने वाली बहू की अपेक्षाओं के बारे में पूछा जाता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि परिवार कार्तिक की पत्नी के रूप में एक बहुत अच्छी डॉक्टर चाहता है।

विज्ञापन

श्रीलीला के पास है मेडिकल डिग्री
वायरल वीडियो ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया कि क्या अभिनेता की मां अपने बेटे की श्रीलीला के साथ डेटिंग अफवाहों के बारे में कोई बड़ा संकेत दे रही थीं। श्रीलीला के पास मेडिकल की डिग्री है। उन्होंने 2021 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। अब फैंस सोच रहे हैं कि क्या कार्तिक की मां श्रीलीला और एक्टर के रिश्ते की ओर इशारा कर रही हैं। कुछ समय पहले कार्तिक के परिवार के जश्न में श्रीलीला का मस्ती करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। क्लिप में श्रीलीला को एक हाउस पार्टी के दौरान अन्य मेहमानों के साथ नाचते हुए देखा गया था।
Durgesh Kumar: मशहूर होने पर भी काम कर के संघर्ष कर रहे 'बनराकस', दुर्गेश बोले- डेढ़ साल से ऑडिशन कॉल नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन

घर की पार्टी में मस्ती कर रहे थे श्रीलीला-कार्तिक
यह पार्टी कथित तौर पर कार्तिक आर्यन द्वारा अपनी बहन कृतिका तिवारी की हालिया उपलब्धियों के सम्मान में आयोजित की गई थी। वीडियो में श्रीलीला को किसिक गाने पर डांस करते हुए देखा गया था, जबकि कार्तिक आर्यन उनके बगल में खड़े होकर अपने फोन में इस पल को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

विज्ञापन

कार्तिक-श्रीलीला का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन हाल ही में दिवाली की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आए थे। वहीं श्रीलीला ने हाल ही में पुष्पा 2: द रूल के किसिक गाने से देशभर में पहचान हासिल की। दोनों की जोड़ी अनुराग बसु की फिल्म में साथ नजर आएगी, जो दिवाली 2025 पर रिलीज होगी।
Samantha Ruth: सामंथा करेंगी अनुपमा परमेश्वरन की फिल्म में कैमियो, दूसरी बार पर्दे पर साथ आई अभिनेत्रियां 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed