फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan sports rugged long hair and a beard in leaked pictures from the Anurag Basu film with sreeleela

अनुराग बसु की फिल्म की लीक हुई तस्वीरें, कश्मीर शेड्यूल में साथ नजर आए कार्तिक आर्यन और श्रीलीला

Sun, 29 Mar 2026 03:51 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 29 Mar 2026 03:51 PM IST
सार

Kartik Aaryan Sreeleela Upcoming Movie: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म अनुराग बसु निर्देशित कर रहे हैं। इसकी सूट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan sports rugged long hair and a beard in leaked pictures from the Anurag Basu film with sreeleela
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला - फोटो : X

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ अभिनेत्री श्रीलीला एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों कश्मीर में हो रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें लीक हो रही है, जो फैंस का दिल जीत रही हैं।

विज्ञापन

सेट से वायरल हुईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर अनुराग बसु की नई फिल्म की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों को कार्तिक और श्रीलीला को एक साथ देखकर उनके फैंस बहुत खुश और उत्साहित हो गए हैं। तस्वीरों में कार्तिक आर्यन, श्रीलीला और डायरेक्टर अनुराग बसु शूटिंग के दौरान बात करते दिख रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों कश्मीर की वादियों में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में हो रही है फिल्म की शूटिंग
एक तस्वीर में श्रीलीला नीले टॉप और फटी जींस के साथ लाल हिजाब पहने नजर आ रही हैं। वहीं कार्तिक आर्यन उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले कई बार टल चुकी है, लेकिन अब लीक हुई तस्वीरों से लग रहा है कि शूटिंग फिर से पटरी पर आ गई है। फिल्म का बड़ा हिस्सा कश्मीर में शूट किया जा रहा है। तस्वीरों में कार्तिक घनी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ दिख रहे हैं। यह पहली बार है जब कार्तिक आर्यन और श्रीलीला साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का आधिकारिक नाम और रिलीज डेट अभी तक गुप्त रखा गया है।

विज्ञापन

कार्तिक और श्रीलीला का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की फिल्म के अलावा करण जौहर की फिल्म 'नागजिला' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म और 'कैप्टन इंडिया' में नजर आएंगे। वहीं श्रीलीला इन दिनों पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आ रही हैं।


यह भी पढ़ें: रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, फोटो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज, लिखा- 'जीवन के एक नए पहलू...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed