फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Sreeleela Anurag Basu Film Shoot Delayed Know The Reason Here

Kartik Aaryan: ‘अफेयर’ बनाने के चक्कर में फिर फंसे कार्तिक, श्रीलीला को पता चली असलियत, फिल्म का शेड्यूल अटका

Wed, 26 Mar 2025 10:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:01 PM IST
सार

Kartik Aaryan-Sreeleela: हाल ही में एक कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन की पीआर टीम ने श्रीलीला की मौजूदगी में उनकी मां से डॉक्टर बहू का सवाल करा दिया।  डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर चुकीं श्रीलीला को अब ये पता चल चुका है कि ये सारा किस्सा पहले से ‘स्क्रिप्टेड’ था। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Sreeleela Anurag Basu Film Shoot Delayed Know The Reason Here
श्रीलीला, कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

तीन साल तक लगातार साइमा (साउथ इंडियन इंटरनेशन मूवी अवार्ड्स) जीतकर साउथ सिनेमा में तहलका मचा देने वाली अभिनेत्री श्रीलीला की हिंदी सिनेमा में पहली लीला वैसे तो अभिनेता इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म ‘सरजमीं’ में दिखनी है, लेकिन ये फिल्म कब रिलीज होगी, किसी को पता नहीं। इस बीच निर्देशक अनुराग बसु ने उन्हें अपनी अगली अनाम फिल्म में उन कार्तिक आर्यन की हीरोइन बना लिया, जिनके साथ काम करने को हिंदी सिनेमा की कोई भी नामचीन अभिनेत्री उनके रवैये के चलते तैयार नहीं हो रही।

विज्ञापन

Deepika Chikhlia: ‘सीता मैया’ का होने जा रहा छोटे परदे पर नया अवतार, शक्ति के इस रूप में करेंगी भक्त की रक्षा

विज्ञापन

Kartik Aaryan Sreeleela Anurag Basu Film Shoot Delayed Know The Reason Here
श्रीलीला, कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक की दो आदतों पर उनके प्रशंसकों की खास निगाह रहती है, एक तो पुरस्कार कैसा भी हो अगर उनको मिल रहा है. तो वह चांद पर भी जा सकते हैं। दूसरा, उनका अपनी फिल्म की हीरोइन से या तो फिल्म शुरू होते ही ‘अफेयर’ हो जाता है या फिर फिल्म खत्म होते होते ‘कट्टी’ हो जाती है। ‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू के साथ मामला इतना बिगड़ा था कि दोनों ने फिल्म की रिलीज के दौरान एक साथ मंच पर आने तक से इनकार कर दिया। 
Aamir Khan Talkies: ढाई साल से फिल्मों से दूर आमिर खान ने क्यों शुरू किया यूट्यूब चैनल, यहां जानिए

Kartik Aaryan Sreeleela Anurag Basu Film Shoot Delayed Know The Reason Here
श्रीलीला, कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘भूल भुलैया 3’ के दौरान उनका पंगा तृप्ति डिमरी से हुआ। एक पंगा उनका राजश्री प्रोडक्शन्स के निर्देशक सूरज बड़जात्या से भी हुआ बताते है जो उन्हें अपनी अगली फिल्म में प्रेम बनाना चाहते थे। ताजा पंगा उनका अपनी अनाम फिल्म की हीरोइन श्रीलीला के साथ हुआ है। हाल ही में एक कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन की पीआर टीम ने श्रीलीला की मौजूदगी में उनकी मां से डॉक्टर बहू का सवाल करा दिया। 

विज्ञापन

Kartik Aaryan Sreeleela Anurag Basu Film Shoot Delayed Know The Reason Here
श्रीलीला, कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर चुकीं श्री लीला को अब ये पता चल चुका है कि ये सारा किस्सा पहले से ‘स्क्रिप्टेड’ था और उनका नाम कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ने के लिए ही इसे गढ़ा गया। श्रीलीला का पारा बताते हैं कि तभी से चढ़ा हुआ है। अनुराग बसु की फिल्म का अगला शेड्यूल इसी चक्कर में शुरू नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed