फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले करीना के साथ कार्तिक ने बिखेरे थे रैंप वॉक पर जलवे, अब इस बड़ी एक्ट्रेस की बारी

Sat, 31 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aryan will walk with Malaika Arora khan for fbb summer collection
'सोनू के टीटू के स्वीटी' फेम कार्तिक आर्यन ने बीते दिनों सिंगापुर में हुए एक फैशन शो में करीना कपूर के साथ रैंप पर जलवे बिखेरे थे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के समर कलेक्शन के लिए किए गए इस वॉक के बाद अब कार्तिक एक और बड़ी एक्ट्रेस-मॉडल-डांसर के साथ कदम से कदम मिलाते देखे जाने वाले हैं।
Kartik Aryan will walk with Malaika Arora khan for fbb summer collection
खबरों की माने तो कार्तिक अब मलाइका अरोरा के साथ स्टेज शेयर करेंगे। ये रैंप वॉक ‘एफबीबी’ यानी फैशन बिग बाजार के समर कलेक्शन के लिए होगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि प्रोग्राम को ग्लैमरस बनाने के लिए फैशन शो में कार्तिक आर्यन के साथ मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने शानदार प्रदर्शन के साथ उपस्थित रहेंगी।
Kartik Aryan will walk with Malaika Arora khan for fbb summer collection
जानकारी के मुताबिक यह अपनी तरह का पहला ऐसा आयोजन है, जहां ग्राहक एफबीबी-2018 के ग्रीष्मकालीन संग्रह को प्रदर्शित करते मॉडल्स को रैंप पर थिरकते देख सकते हैं और खरीदारी का भी आनंद उठा सकते हैं। फैशन शो में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के लिए पारंपरिक और कैजुअल जैसा हर तरह का कलेक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aryan will walk with Malaika Arora khan for fbb summer collection
बता दें कि बीते दिनों कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की रिलीज हुई थी, जिसने उम्मीद से ज्यादा बेहतर कलेक्शन किए थे। ये फिल्म 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू चुकी है और अीाी भी कई सिनेमाघरों में चल रही है। कार्तिक आर्यन ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म के लिए भी पहचाने जाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed