फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kastoori Anurag Kashyap Nagraj Manjule to release Vinod Kamble directed film on 3 November 2023 know detail

Kastoori: दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचाने के बाद थिएटर में दस्तक देगी 'कस्तुरी', इस दिन होगी रिलीज

Thu, 26 Oct 2023 11:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 26 Oct 2023 11:02 PM IST
सार

दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल्स दर्शकों का दिल जीतने के बाद फिल्म 'कस्तुरी' (द मस्क) 3 नवंबर को भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Kastoori Anurag Kashyap Nagraj Manjule  to release Vinod Kamble directed film on 3 November 2023 know detail
कस्तुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

दुनियाभर में सभी का दिल जीतने वाली फिल्म 'कस्तुरी' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विनोद कांबले के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल्स में धमाल मचा चुकी है। इस फिल्म को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म पुरस्कार और स्वर्ण कमल से सम्मानित किया गया था। हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर जारी रिलीज गया है, जिसे निर्देशक विनोद कांबले ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। इस पोस्टर के जरिए निर्देशक ने अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज डेट का हुआ एलान
दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल्स दर्शकों का दिल जीतने के बाद फिल्म 'कस्तुरी' (द मस्क) 3 नवंबर को भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म निर्माता विनोद कांबले द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माताओं ने एक खास पोस्टर के साथ इसका फर्स्ट लुक जारी किया है। जारी किए गए पोस्टर में फिल्म की थीम को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। पोस्टर में दो बच्चों को आसमान की ओर देखते हुए दिखाया गया है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए निर्देशक ने लिखा, 'क्या गोपी अपने कपड़ों की गंध को दूर कर पाएगा...और अपना जीवन बदल पाएगा?'
विज्ञापन

Jacqueline: जैकलीन को मिला हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ फिल्म में काम करने का मौका, साझा किया अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी?
'कस्तुरी' की कहानी की बात करें तो फिल्म कूड़ा-कचरा और गंदगी ढोने और पोस्टमार्टम का काम करने वाले एक 14 साल के लड़के के जीवन को दिखाती है। इस लड़के को अपनी मेहनत की गंध के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं सभी इसका मजाक भी उड़ाते हैं। फिल्म में लड़के के जीवन के सफर को बखूबी दर्शाया गया है, जहां उसका सामना कस्तुरी की खुशबू से होता है, जिसके बाद वह शिक्षा और आत्म-खोज की तलाश में निकल पड़ता है।

अनुराग कश्यप और नागराज पोपटराव मंजुले करेंगे पेश
'कस्तुरी' को दर्शकों के सामने पेश करने का जिम्मा अनुराग कश्यप और नागराज पोपटराव मंजुले ने उठाया है। फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप ने कहा, 'कस्तुरी हमारे समय की एक महत्वपूर्ण फिल्म है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे बहुत कम फिल्म निर्माता अच्छे से बता सकते हैं। विनोद एक ऐसे निर्देशक हैं, जो दुनिया को अच्छी तरह से समझते हैं और इसलिए उन्होंने एक दिल तोड़ने वाली कहानी पर एक खूबसूरत फिल्म बनाई है। यही बात मुझे और नागराज को इसे दुनिया के सामने पेश करने के लिए एक साथ लेकर आई। हमें यकीन है कि दर्शकों को यह फिल्म उतनी ही पसंद आएगी जितनी हमें आई।'  
Richa Chadha: मामी फिल्म फेस्टिवल में ऋचा चड्ढा को किया जाएगा सम्मानित, काउंसिल जनरल ऑफ फ्रांस देंगे अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed