{"_id":"59647a6d4f1c1b1f2f8b46cd","slug":"katrina-kaif-celebrates-advance-bithday-with-ranbir-kapoor-during-the-promotion-of-jagga-jasoos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे के पांच दिन पहले ही एक्स संग कैटरीना ने काटा केक, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे के पांच दिन पहले ही एक्स संग कैटरीना ने काटा केक, वीडियो वायरल
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ के बर्थडे में अब सिर्फ पांच दिन ही बचे हैं। ऐसे में उनके बर्थडे को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और इसके जश्न की शुरुआत हो चुकी है। अपनी आने वाली फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन में लगी कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर और फिल्म की टीम के साथ पहला बर्थडे केक काटा है।
कैटरीना ने रणबीर के साथ केक काटते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर आते ही इस वीडियो पर लाइक और कमेंट करने वालो का तांता लग गया। वीडियो में कैटरीना केक काट रही हैं और रणबीर उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।
A post shared by ★ KATRINA KAIF DAILY ★ (@katrinakaifdaily) on
ये वाकई बेहद क्यूट वीडियो है। कैटरीना के प्री बर्थडे वीडियो को फिल्म के प्रमोशन के लिहाज से काफी बढ़िया माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैटरीना इस बार अपना बर्थडे न्यूयॉर्क में मनाने वाली हैं क्योंकि इस दौरान उन्हें आईफा अवार्ड में भी शिरकत करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'जग्गा जासूस' के प्रमोशन के बाद कैटरीना 14 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगी। इसके बाद 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग करने के लिए वो सलमान खान के साथ मोरक्को रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
फिलहाल कैटरीना रणबीर के साथ 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन को खूब एंज्वॉय कर रही हैं। न सिर्फ फिल्म का प्रमोशन बल्कि फोटोज और वीडियोज देखकर तो लगता है कि वो रणबीर का साथ भी काफी एंज्वॉय कर रही हैं।