कौन बनेगा करोड़पति 13: अमिताभ संग शो में शिरकत करेंगे हेमा मालिनी-रमेश सिप्पी, 'शोले' को लेकर खुलेंगे कई राज!
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और निर्देशक रमेश सिप्पी 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी रिकॉर्ड तोड़ने वाली सुपरहिट फिल्म 'शोले' के 46 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर आएंगे।
विस्तार
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और निर्देशक रमेश सिप्पी 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी रिकॉर्ड तोड़ने वाली सुपरहिट फिल्म 'शोले' के 46 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर आएंगे। इस दौरान अमिताभ, हेमा और रमेश सिप्पी पुराने दिनों की याद को ताजा करेंगे। फिल्म 'शोले' की टीम केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ रीयूनियन होकर कई राज खोलेगी। माना जा रहा है कि हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी इस स्पेशल एपिसोड में भाग लेकर फिल्म शोले की शूटिंग से जुड़े हुए कई दिलचस्प किस्से साझा करेंगे, इस दौरान ऐसे कई खुलासे भी होंगे, जिनके बारे में दर्शकों को पहली बार पता चलेगा।
शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी शूटिंग के दौरान हुई कुछ खास घटनाओं से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। वह पहली बार इस फिल्म को लेकर शूटिंग के वक्त पर्दे के पीछे क्या हुआ था इसके बारे में बताएंगे। ऐसे में यह एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि हेमा मालिनी, अमिताभ और रमेश सिप्पी की तिकड़ी न सिर्फ सेट पर मस्ती करेगी बल्कि कई ऐसे अज्ञात तथ्यों और विवरणों को भी दर्शकों के साथ साझा करेगी, जिसके बारे में शायद ही पहले कभी बात हुई हो!
हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन अपने प्रतिष्ठित गीत 'दिलबर मेरे' को मंच पर फिर से रिक्रेट करेंगे। शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी, अमिताभ और हेमा को फिल्म के दृश्यों का अभिनय फिर से करने की चुनौती देंगे। इस शो का प्रोमा भी सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर हुआ है। जिसमें अमिताभ, हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। आमिताभ, असरानी के प्रसिद्ध डायलॉग बोलते हुए दिख रहे हैं।