सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KBC 13 Amitabh Bachchan became a rapper with Badshah and user said Kis line mein aaye gaye

KBC 13: बादशाह के साथ रैपर बने अमिताभ बच्चन, यूजर ने कहा- 'किस लाइन में आ गए'

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 27 Nov 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 13' के सेट से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बादशाह के साथ रैप करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में बिग बी का अलग अंदाज देखने को मिला है।

KBC 13 Amitabh Bachchan became a rapper with Badshah and user said Kis line mein aaye gaye
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

टीवी का क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 13 सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में हर हफ्ते बॉलीवुड के कुछ सितारे आते हैं और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के कठिन सवालों का सामना भी करते हैं। इसी बीच सभी सेलेब्स मिलकर शो में ढेर सारी मस्ती भी करते हैं। वहीं, अब अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी 13’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने अंदर के रैपर को बाहर निकलाते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ रैपर बादशाह भी नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि जल्द ही इस शो में बादशाह धमाल मचाते नजर आएंगे।

Trending Videos

 
अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन और बादशाह आमने-सामने खड़े हैं। इस दौरान बिग बी एक रैपर की तरह तैयार हो रखे हैं। उन्होंने गले में पैंडल वाली 2 सिल्वर चेन और आंखों में एक कलरफुल चश्मा लगाया हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही वह हाथों से रैपर की तरह ही एक्शन कर रहे हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि बिग बी बादशाह के साथ मिलकर कोई रैप गाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


 
अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर के साथ एक मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘यो, बादशाह के साथ कूल डूड कर रहा हूं।’ अमिताभ बच्चन और बादशाह की ये तस्वीर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इसी वजह से लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इस पर हार्ट इमोजी शेयर किया है। अमिताभ और बादशाह की इस तस्वीर पर रोहित बॉस रॉय ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘अमित जी आप सभी कूल डूड की तुलना में ज्यादा कूल हैं। मुझे यकीन है कि हर कोई इस बात से सहमत होगा।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है, ‘ये किस लाइन में आ गए।’

अमिताभ बच्चन के इस शो में शुक्रवार का एपिसोड काफी स्पेशल होता है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स शो में आते हैं। कुछ समय पहले शो में फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की टीम आई। इस मौके पर जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला और निर्माता निखिल आडवाणी ने जमकर मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed