फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Keerthy Suresh Spends A Memorable Evening With Rekha Rani Mukerji And Huma Qureshi She Shares Pics

रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’

Tue, 24 Feb 2026 09:40 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 24 Feb 2026 09:40 AM IST
सार

Keerthy Suresh With Girl Gang: साउथ की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने अपने अनोखे गर्ल गैंग के साथ तस्वीरें साझा की हैं। जानिए इस गैंग में कौन-कौन हुआ शामिल…

विज्ञापन
Keerthy Suresh Spends A Memorable Evening With Rekha Rani Mukerji And Huma Qureshi She Shares Pics
कीर्ति सुरेश, रेखा और रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@keerthysureshofficial

विस्तार

बॉलीवुड और शोबिज की दुनिया में कैट फाइट की बातें तो अक्सर ही सुनने में आती रहती हैं। लेकिन अब बदलते वक्त के साथ शोबिज की दुनिया में अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट से ज्यादा गर्ल गैंग के चर्चे होते हैं। जहां अभिनेत्रियां आपस में दोस्त हैं और अक्सर गेट टू गेदर भी करती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही गेट टू गेदर देखने को मिला अलग-अलग समय और इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के बीच। साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने वेटरन एक्ट्रेस रेखा, रानी मुखर्जी और हुमा कुरैशी के साथ अपने गेट टू गेदर की तस्वीरे साझा की हैं। अब ये तस्वीरें वायरल हैं और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

विज्ञापन

Keerthy Suresh Spends A Memorable Evening With Rekha Rani Mukerji And Huma Qureshi She Shares Pics
कीर्ति सुरेश, रेखा और रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@keerthysureshofficial

इस अंदाज में नजर आईं अभिनेत्रियां
कीर्ति सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम पर इन सितारों के साथ बिताई अपनी खूबसूरत शाम की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कीर्ति सुरेश रेखा, रानी मुखर्जी और हुमा कुरैशी के साथ नजर आ रही हैं। कीर्ति ने इसे एक यादगार शाम बताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Keerthy Suresh (@keerthysureshofficial)




इन तस्वीरों में कीर्ति सुरेश काले ने रंग का पैंटसूट और क्रॉप टॉप पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि रेखा ने सुनहरे दुपट्टे के साथ एक सुंदर सफेद सलवार कमीज पहनी थी।

वहीं ‘मर्दानी’ फेम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने मरून टॉप और गुलाबी सैटिन ट्राउजर में अपना क्लासी लुक बरकरार रखा। कीर्ति ने तस्वीरों को ऑनलाइन साझा करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘एक यादगार शाम’, जिसके बाद उन्होंने एक रेड हार्ट वाला इमोजी भी लगाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Keerthy Suresh Spends A Memorable Evening With Rekha Rani Mukerji And Huma Qureshi She Shares Pics
कीर्ति सुरेश और हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@keerthysureshofficial
हुमा कुरैशी भी बनीं इस खूबसूरत शाम का हिस्सा
जल्द ही इस शाम में अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी शामिल हो गईं। कीर्ति ने हुमा के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। हुमा काले कपड़ों में कीर्ति सुरेश के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं। हुमा काले रंग के लॉन्ग कोट और पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सभी तस्वीरों में ये अभिनेत्रियां काफी खुश और चिल नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें अभिनेत्रियों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग को दिखाती हैं।
विज्ञापन

Keerthy Suresh Spends A Memorable Evening With Rekha Rani Mukerji And Huma Qureshi She Shares Pics
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम-@keerthysureshofficial
इस फिल्म में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश
वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राउडी जनार्दना’ में नजर आएंगी। कीर्ति को आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘रिवॉल्वर रीटा’ में देखा गया था। उन्होंने साल 2024 में वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बेबी जॉन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं रानी मुखर्जी आखिरी बार ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं। जबकि हुमा कुरैशी का आखिरी प्रोजेक्ट वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed