फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kennedy teaser release anurag kashyap rahul bhatt sunny leone movie scenes in cannes 2023

Kennedy Teaser Release: मौत का खेल दिखाएगी अनुराग कश्यप की 'केनेडी', कान फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग

Fri, 12 May 2023 03:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 12 May 2023 03:00 PM IST
सार

अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म कैनेडी का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर ने आते ही फैंस की एक्साइटमेंड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पूरी तरह से सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।

विज्ञापन
kennedy teaser release anurag kashyap rahul bhatt sunny leone movie scenes in cannes 2023
केनेडी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग कश्यप ने हिंदी सिनेमा में कई ऐसी दिलचस्प फिल्में और सीरीज बनाई हैं। उनकी फिल्मों के लोग दीवाने रहते हैं। अब हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म केनेडी कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्क्रीनिंग के लिए चुनी गई है। वहीं मेकर्स ने इस फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है। इसमें राहुल भट्ट और सनी लियोनी नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पहली बार इसकी झलक दिखाई है।

विज्ञापन

कैसा है टीजर
अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म कैनेडी का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर ने आते ही फैंस की एक्साइटमेंड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पूरी तरह से सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। राहुल भट्ट के साथ-साथ टीजर में सनी लियोन की एक्टिंग भी लाजवाब लगी। टीजर की शुरुआत 'बता कितने कत्ल किये तूने...' डायलॉग से होती है। इसके बाद आवाज आती है, 'बता कितना मजा आया। बेहिसाब चल रहा है। तो आपने लाश की कीमत लगाता चल। क्योंकि बाकी रहा तो कुछ और, कुछ भी नहीं।' इस बीच तमाम गोली बारी, कत्ल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी फिल्म
टीजर के अंत में चार्ली के रूप में सनी लियोनी की एंट्री होती है। टीजर में सनी लियोन कुछ सेकंड के लिए ही नजर आईं, लेकिन उनकी एक्टिंग देखकर भी लोग हैरान रह गए हैं। कैनेडी के टीजर में सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूटकर भरा है। बता दें कि 'केनेडी' 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में 24 मई 2023 को दिखाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Armaan Malik: अरमान मलिक भी हुए बॉलीवुड की 'गंदी राजनीति' का शिकार, गानों से रिप्लेस होने पर छलका गायक का दर्द

विज्ञापन

ऐसा है मेकर्स का रिएक्शन
फैंस को केनेडी का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। वह सोशल  मीडिया पर इसपर कमेंट करने से थक नहीं रहे हैं। मेकर्स ने अभी केनेडी की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हालांकि राहुल भट्ट ने केनेडी के कई पोस्टर्स जरूर शेयर किए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed