{"_id":"62b2abda165b254dba027d0e","slug":"kerala-high-court-grants-anticipatory-bail-to-malayalam-actor-producer-vijay-babu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Babu: केरल हाइकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में विजय बाबू को दी अग्रिम जमानत, इस दिन दर्ज हुआ था मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Babu: केरल हाइकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में विजय बाबू को दी अग्रिम जमानत, इस दिन दर्ज हुआ था मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केरल हाइकोर्ट ने मलयालम अभिनेता-निर्माता विजय बाबू को उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में एक बार फिर अग्रिम जमानत दे दी है। बता दें कि 22 अप्रैल 2022 को अभिनेता के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें एक्टर पर आरोप लगाया गया कि अपनी फिल्मों में रोल देने का वादा करके उसका यौन शोषण किया गया और साथ ही ड्रग्स लेने के लिए मजबूर किया गया।
2 of 4
विजय बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
देश छोड़कर भाग गए थे विजय बाबू
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता की पहचान और नाम उजागर करने को लेकर पुलिस ने विजय बाबू के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया था। बता दें कि कोच्चि शहर की पुलिस द्वारा अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विजय बाबू गिरफ्तारी के डर से देश छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट की ओर से गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन प्रदान किए जाने के बाद वह मई के अंतिम सप्ताह में कोच्चि लौटे।
3 of 4
विजय बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
वियय बाबू ने दी थी यह दलील
विजय बाबू को जब पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश किया गया तो उन्होंने कहा था कि उनके संबंध अभिनेत्री से सहमति के आधार पर थे। विजय बाबू ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने उनकी फिल्मों में रोल न मिलने की वजह से उन पर यह आरोप लगाए हैं। इससे पहले अग्रिम जमानत की मांग करते हुए विजय बाबू ने अपने तर्क को साबित करने के लिए सोशल मीडिया चैट का विवरण पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनेत्री द्वारा विजय बाबू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद 27 अप्रैल को कोच्चि शहर की पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद विजय बाबू ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के नाम का खुलासा किया था और दावा किया था कि असली शिकार वह हैं। इस मामले में विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। विजय बाबू ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए, उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले विजय बाबू ने 01 जून को कोच्चि आकर कहा था कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।