{"_id":"62b2a7e321d2db09970c695b","slug":"tuesday-box-office-report-bhool-bhulaiyaa-2-nikamma-virata-parvam-vikram-major-777-charlie-jugjugg-jiyo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘भूल भुलैया 2’ का कमाल, मंगलवार को अन्य फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘भूल भुलैया 2’ का कमाल, मंगलवार को अन्य फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:02 AM IST
सार
बीते कई हफ्तों से सिनेमाघरों में अलग-अलग फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साउथ और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक विभिन्न फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देती दिख रही है।
विज्ञापन
1 of 7
विक्रम, भूल भुलैया 2, मेजर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कई हफ्तों से सिनेमाघरों में अलग-अलग फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साउथ और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक विभिन्न फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देती दिख रही है। एक ओर जहां भूल भुलैया 2 का जादू बढ़ता ही जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बड़े पर्दे पर शिल्पा शेट्टी की वापसी की कोशिश एक बार फिर नाकाम होती दिख रही है। सभी फिल्मों का प्रदर्शन उनकी कमाई पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं मंगलवार को हुए सभी फिल्मों के कारोबार के बारे में-
2 of 7
भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की तरफ से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के चलते यह फिल्म अब तक की सबसे सफल हॉरर कॉमेडी फिल्म बन गई है। यही वजह है कि अपनी रिलीज के इतने दिन बाद भी फिल्म अभी तक ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 33वें दिन इस फिल्म ने करीब 69 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, इसका कुल कलेक्शन 183.27 करोड़ तक पहुंच चुका है।
3 of 7
'निकम्मा' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निकम्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिप्ला शेट्टी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म निकम्मा से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की कोशिश की थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के प्रदर्शन को देख यह कहा जा सकता है कि अभिनेत्री की यह कोशिश नाकामयाब रही। अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया स्टारर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन मात्र दो लाख की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विराट पर्वम
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट पर्वम
साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती और अभिनेत्री साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'विराट पर्वम' 17 जून 2022 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पांच दिनों में कुल 4.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, पांचवें दिन हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले मंगवार को 47 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 7
विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म चार साल पर्दे पर अपनी वापसी के साथ ही यह साबित कर दिया कि उनका जादू अब भी कम नहीं हुआ है। बीते दिनों रिलीज हुए उनकी फिल्म विक्रम बॉक्स ऑफिस लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीत चुके है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।