{"_id":"62b2a0025b0e4e7ae63f902f","slug":"pushpa-2-rashmika-mandanna-character-shrivalli-is-not-dying-producer-told-the-truth-of-the-leaked-story-of-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: क्या ‘पुष्पा 2’ में हो जाएगी श्रीवल्ली की मौत? जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa 2: क्या ‘पुष्पा 2’ में हो जाएगी श्रीवल्ली की मौत? जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पाः द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़े थे। दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया कि अब वह बेसब्री से दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि 'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना के किरदार यानी श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी और कहानी पुष्पा राज के किरदार के आसपास ही आगे बढ़ेगी। अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने श्रीवल्ली की मौत की सच्चाई बताई है।
2 of 4
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 'पुष्पा 2' में रश्मिका का किरदार छोटा होगा और पुष्पा राज के दुश्मन के हाथों श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी। इस रिपोर्ट के आने के बाद से सोशल मीडिया पर श्रीवल्ली की मौत की खबर वायरल हो गई थी। फैंस कयास लगा रहे थे कि कौन ऐसा कर सकता है। वहीं, बीते दिनों भी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' को मिली सफलता के बाद 'पुष्पा 2' के मेकर्स पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किया गया है।
3 of 4
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
अब एक इंटरव्यू के दौरान प्रोड्यूसर वाई रविशंकर ने फिल्म में श्रीवल्ली की मौत को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'यह सब बकवास और सिर्फ अटकलें हैं क्योंकि अभी तक हमने कहानी को सुना था। इस समय फिल्म के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है, इसलिए लोग सब बातों पर विश्वास करते हैं। यह वेबसाइट और टीवी चैनलों द्वारा भी चलाया जा रहा है, लेकिन यह झूठी खबर है।' वहीं उन्होंने इस बात को भी कंफर्म किया कि श्रीवल्ली का किरदार जीवित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'पुष्पा द राइज' को तेलुगू में शूट करके हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया था। यह अल्लू अर्जुन की पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज होने वाली पहली फिल्म थी। अल्लू अर्जुन जल्द ही 'पुष्पा द रूल' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। प्रोड्यूसर ने बताया कि फिल्म की अभी तैयारी चल रही है और अगस्त के पहले हफ्ते में शूटिंग शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।