साउथ सुपरस्टार विजय थलापति किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 22 जून 1976 को चेन्नई में जन्मे विजय ने साउथ के साथ ही हिंदी बेल्ट में भी खूब नाम कमाया है। एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विजय ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन फैंस उनके एक्शन को देखना काफी पसंद करते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'वरिसु' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका पोस्टर भी जारी हो चुका है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी बेस्ट एक्शन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Vijay Thalapathy OTT Movies: 'बीस्ट' से 'घिल्ली' तक, इन फिल्मों में दिखा विजय का एक्शन अवतार, ओटीटी पर करें बिंज वॉच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थिरुमलाई (2003)
इस फिल्म को विजय के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। इस फिल्म से उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी लवर बॉय की छवि को पीछे छोड़ते हुए एक्शन से भरपूर भूमिकाओं की ओर रुख करना शुरू कर दिया। इसे यूट्यूब पर फ्री में और अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
घिल्ली (2004)
घिल्ली एक महत्वाकांक्षी कबड्डी खिलाड़ी वेलू की कहानी है, जो एक क्षेत्रीय मैच में भाग लेने के लिए जाता है। जहां वह एक लड़की धनलक्ष्मी से मिलता है, जिससे एक युवक उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करना चाहता है। ऐसे में वह धनलक्ष्मी को उस युवक से बचाता है। यह फिल्म यूट्यूब और अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
थेरी (2006)
यह विजय के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हैं, जो अपनी बेटी को सुरक्षित माहौल में पालने के लिए छिप जाते हैं। हालांकि, गैंगस्टरों द्वारा जान का खतरा होने के बाद, वह अपनी बेटी की रक्षा के लिए अपने अतीत का सामना करते हैं। इस फिल्म को यूट्यूब और अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
पोकिरी (2007)
इस फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था। इसमें विजय ने एक क्रिमिनल की भूमिका निभाई थी, जिसे श्रुति नाम की लड़की से प्यार हो जाता है जो लड़ाई झगड़ा पसंद नहीं करती। इस फिल्म का बॉलीवुड हिंदी रीमेक 'वांटेड' भी आया था, जिसमें सलमान खान दिखाई दिए थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।