{"_id":"62b293abb40402558850cab8","slug":"vijay-thalapathy-birthday-vijay-married-to-her-own-fan-from-us-against-his-religion-know-about-his-interesting-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Thalapathy Birthday: किसी हीरोइन नहीं बल्कि अपनी ही फैन को दिल दे बैठे थे विजय, धर्म भी नहीं आया आड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Thalapathy Birthday: किसी हीरोइन नहीं बल्कि अपनी ही फैन को दिल दे बैठे थे विजय, धर्म भी नहीं आया आड़े
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:30 AM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक थलापति विजय हर साल 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसी क्रम में अभिनेता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
vijay thalapathy
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक थलापति विजय हर साल 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसी क्रम में अभिनेता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले विजय का जन्म 22 जून 1974 में हुआ था। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस के बीच वह विजय थलापति के नाम से मशहूर हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े रोचक और अनसुने किस्से के बारे में-
2 of 5
विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विजय ने बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर लंबे समय तक काम किया। बतौर मुख्य अभिनेता विजय की पहली फिल्म साल 1992 में आई थी, जिसका नाम 'नालया थीरपू' था। इस वक्त वह महज 18 साल के थे। अपनी इस फिल्म के बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
3 of 5
विजय,प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social media
अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान विजय ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साउथ अभिनेता विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रिंयका और विजय ने तमिल फिल्म thamizhan में साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इतना की नहीं विजय सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय और संगीता
- फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके विजय पर यूं तो कई लड़कियों का दिल धड़कता होगा। उन्हें पसंद करने वाली अभिनेत्रियों की भी कोई कमी नहीं थी। लेकिन अभिनेता का दिल अपनी एक आम सी लड़की पर आया था। पर्दे पर कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमा चुके अभिनेता विजय यूके में रहने वाली अपनी अपनी ही एक फैन संगीता से शादी की और दोनों एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विजय और संगीता
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय और संगीता लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। दरअसल, संगीता ने एक्टर को उनकी शूटिंग के सेट पर आकर ही अपने बारे में दिया था। इसके बाद दोनों की बातें शुरू हुई और वह एक-दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दिया, जिसके लिए संगीता तुंरत हा भी कर दी। 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता संग शादी रचाई। दोनों का धर्म अलग था। विजय जहां क्रिश्चियन हैं तो वहीं संगीता हिंदू लेकिन उनके प्यार के बीच धर्म भी नहीं आ सका। विजय ने फैसला किया था कि कि वह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार ही संगीता से शादी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।