फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari 2 poster update akshay kumar new look as Kathakali dancer symbol of truth film to release on 18 april

Kesari 2: 'केसरी 2' से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक, 'कथकली डांसर' बने अभिनेता

Wed, 09 Apr 2025 12:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 09 Apr 2025 12:14 PM IST
सार

Kesari 2-Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने केसरी 2 की रिलीज से पहले कथकली नर्तक की पोशाक में अपनी एक तस्वीर साझा की। फिल्म में वह वकील और राजनेता सी शंकरन नायर की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Kesari 2 poster update akshay kumar new look as Kathakali dancer symbol of truth film to release on 18 april
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों 'केसरी 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी हुआ था, जिसमें फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिली थी। अब फैंस को बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार है। दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए अक्षय कुमार ने फिल्म में अपने किरदार से जुड़ी एक पोस्ट साझा की है, जिस पर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारे भी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

कथकली पोशाक में नजर आए अक्षय
हाल ही में 'केसरी 2' की रिलीज से पहले कथकली पोशाक में अपनी एक तस्वीर साझा की। इस फिल्म में वह सी शंकरन नायर की भूमिका निभाएंगे, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद न्याय के लिए लड़े थे। बता दें कि कथकली में पूरा हरा चेहरा महान चरित्रों, ऋषियों, दार्शनिकों और राजाओं को दर्शाता है, जिसे पच्चा भी कहा जाता है। अक्षय की पोस्ट पर भूमि पेडनेकर ने समर्थन व्यक्त करने वाला इमोजी साझा किया।
Good Bad Ugly: फिल्म निर्देशक आदिक रविचंद्रन की इस शख्स ने बदली जिंदगी, उनके कहने पर अपनाया नया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार की पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'यह कोई पोशाक नहीं है। यह प्रतीक है- परंपरा का, प्रतिरोध का, सच्चाई का, मेरे राष्ट्र का। सी शंकरन नायर ने हथियार से लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य से कानून के साथ लड़ाई लड़ी और उनकी आत्मा में आग थी। इस 18 अप्रैल को हम आपके लिए अदालती सुनवाई लेकर आए हैं, जिसे उन्होंने कभी पाठ्यपुस्तकों में नहीं पढ़ाया।'

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर 3 अप्रैल को रिलीज किया गया था, जिसमें भारत की सबसे महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाइयों में से एक की कहानी की झलक दिखाई गई। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की स्थिति और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वकील सी शंकरन नायर के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई को पेश करेगी। फिल्म में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Peddi: ‘पेद्दी’ की पहली झलक को मिले प्यार के लिए मेकर्स ने फैंस का जताया आभार, दर्शकों से किया ये वादा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed