फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari Chapter 2 Early Access Know How Akshay Kumar Fans can see the Exclusive Show

Kesari Chapter 2: रिलीज से पहले उठा सकते हैं 'केसरी 2' का लुत्फ, आपको करना होगा बस यह काम

Sat, 12 Apr 2025 03:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 12 Apr 2025 03:26 PM IST
सार

Kesari Chapter 2 Exclusive Show: रिलीज से पहले ‘केसरी 2’ का लुत्फ उठाने का खास मौका अब फैंस को मिलने जा रहा है। अगर आप भी उन दर्शकों में शामिल होना चाहते हैं, जिन्हें फिल्म सबसे पहले देखने का मौका मिलेगा तो बस आपको एक छोटा सा काम करना होगा। आइए विस्तारे से जानते हैं...

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Early Access Know How Akshay Kumar Fans can see the Exclusive Show
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अब खबर आई है कि रिलीज से पहले कुछ खास फैंस को यह फिल्म देखने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन

Manoj Kumar: हरिद्वार में हुआ मनोज कुमार का अस्थि विसर्जन, परिवार के लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन

पांच शहरों में फैंस पहले ही देख सकेंगे फिल्म

फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि 'केसरी: चैप्टर 2' की स्पेशल प्री-रिलीज स्क्रीनिंग देश के पांच शहरों में आयोजित की जाएगी। यह स्क्रीनिंग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चंडीगढ़ में होगी। अगर आप इस स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को रिलीज से पहले देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अप्रैल, सोमवार से शुरू होगी।
Kennedy: ‘कैनेडी’ ने 10वें इंडी मीम फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल, अनुराग कश्यप बोले- भारत में जल्द रिलीज होगी

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


फिल्म में दिखेगी ये कहानी

पहली केसरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। उस फिल्म में 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई को दिखाया गया था, जिसमें ब्रिटिश इंडियन आर्मी की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफरीदी और ओरकजई पश्तून कबीलाइयों सामना किया था। वहीं, केसरी: चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित है।
Vishwambhara Song: 'विश्वंभरा' का पहला गाना 'रामा रामा' जारी, हनुमान जयंती पर चिरंजीवी के फैंस को मिला तोहफा

विज्ञापन

फिल्म में और कौन-कौन है?

अक्षय कुमार के अलावा केसरी: चैप्टर 2 में आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Jaaved Jaaferi: जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अभिनेता ने फैंस से की इसकी शिकायत करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed