फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari chapter 2 Trailer released akshay kumar r madhavan ananya panday film story on jallianwala bagh case

Kesari 2 Trailer: जलियांवाला बाग कांड का भयावह मंजर देख कांपी रूह, आर माधवन से लोहा लेते दिखे अक्षय कुमार

Thu, 03 Apr 2025 12:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 03 Apr 2025 12:38 PM IST
सार

Kesari Chapter 2 Trailer Released: आज अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी 2' का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के दिल को झकझोर कर रख देने वाले दृश्य दिखाए गए हैं।

विज्ञापन
Kesari chapter 2 Trailer released akshay kumar r madhavan ananya panday film story on jallianwala bagh case
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

विस्तार

गुरुवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' का ट्रेलर जारी हुआ है। इससे पहले निर्माताओं ने अक्षय कुमार की फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसके जरिए यह बताया गया था कि फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। वहीं, अब निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी कर कहानी की झलक साझा दी, जिसमें दिल को झकझोर कर रख देने वाले दृश्य दिखाई दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन

Kesari chapter 2 Trailer released akshay kumar r madhavan ananya panday film story on jallianwala bagh case
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

फिल्म की कहानी
यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की स्थिति और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील सी शंकरन नायर के नेतृत्व में हुई न्याय की लड़ाई को दर्शाती है। अक्षय कुमार फिल्म में शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने साल 1919 में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले ब्रिटिश अधिकारी कर्नल रेजिनाल्ड डायर को सजा दिलाने के लिए मुकदमा लड़ा था।
Kesari 2 Trailer Launch: 'केसरी-2' में फिरंगी को गाली देने पर बोले अक्षय, कहा- 'गाली कम थी उनको तो..'

तीन मिनट के ट्रेलर में हर एक इमोशन
तीन मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत अक्षय कुमार के डायलॉग से होती है जहां वो जनरल डायर से सवाल करते हैं कि उन्हें वहां आठ-नौ साल के बच्चों से कौन सा खतरा महसूस हो रहा था? इसके अलावा ट्रेलर में जलियांवाला हत्याकांड के कुछ दृश्य भी दिखाए गए।

Kesari chapter 2 Trailer released akshay kumar r madhavan ananya panday film story on jallianwala bagh case
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar

आमने-सामने होंगे अक्षय-माधवन
अक्षय के अलावा ट्रेलर में अनन्या पांडे को दिलरीत गिल के रूप में पेश किया गया है, जो एक महिला बैरिस्टर है और सत्य की खोज में नायर का साथ देती है। वहीं, आर माधवन नेविल मैककिनले के रूप में नजर आए। उन्हें एक ऐसे जीनियस वकील के रूप में दिखाया गया है जो अपने शातिर दिमाग से केस जीतने की कोशिश कर रहा है।
इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में जलियांवाला कांड की झलक के साथ ही अक्षय और माधवन के बीच तीखी जुबानी बहस भी देखने को मिलेगी।
Kunal Kamra: क्या नहीं होगा कुणाल का शो? शिवसेना युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल ने बुकमायशो को लिखा पत्र

विज्ञापन

Kesari chapter 2 Trailer released akshay kumar r madhavan ananya panday film story on jallianwala bagh case
केसरी 2' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई और बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। करण सिंह त्यागी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा तैयार की गई पटकथा इतिहास से जुड़ी एक मनोरंजक कोर्टरूम ड्रामा की कहानी पेश करेगी। 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed