KGF 2: केजीएफ 2 की सालगिरह पर मेकर्स ने ट्विटर पर साझा किया वीडियो, धमाकेदार अंदाज में नजर आए रॉकी भाई
केजीएफ चैप्टर 2 को एक साल पूरा हो चुका है। फिल्म की एनिवर्सरी पर होम्बले फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश अपनी फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर काफी फेमस हैं। कन्नड़ एक्टर यश की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आपको बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 ठीक एक साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने विश्व भर में धमाकेदार कमाई की थी, जिसके बाद से फैंस को केजीएफ के तीसरे पार्ट का इंतजार हैं। वहीं, हाल ही में केजीएफ फिल्म के निर्माता होम्बले फिल्म्स ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख कर लग रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही देखने को मिल सकता है।
ट्विटर पर साझा किया वीडियो
दरअसल, केजीएफ चैप्टर 2 को एक साल पूरा हो चुका है। फिल्म की एनिवर्सरी पर होम्बले फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में केजीफ चैप्टर 2 फिल्म की कुछ झलकियां साझा की गई हैं। वहीं, इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी जल्द कोई न कोई अपडेट मिल सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। वहीं, फैंस भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है- वेटिंग फॉर केजीएफ 3।
The most powerful promise kept by the most powerful man 💥
— Hombale Films (@hombalefilms) April 14, 2023
KGF 2 took us on an epic journey with unforgettable characters and action. A global celebration of cinema, breaking records, and winning hearts. Here's to another year of great storytelling! #KGFChapter2#Yash… pic.twitter.com/iykI7cLOZZ
Kennedy: सनी लियोनी ने अनुराग कश्यप को कहा शुक्रिया, 'कैनेडी' के कांस में जाने पर जाहिर की खुशी
केजीएफ चैप्टर 3 का है फैंस को इंतजार
आपको बता दें कि केजीएफ फिल्म के दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहे थे। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। वहीं, केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 के बाद फैंस को केजीएफ चैप्टर 3 का ब्रेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी धूम मचाई थी। फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया था और इस फिल्म में बेहतरीन कलाकार यश ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
Vampires of Vijay Nagar: बॉलीवुड में 'राजकुमारी' बनने के लिए तैयार हैं सामंथा, आयुष्मान खुराना संग बनेगी जोड़ी