फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kgf Chapter 2 adhira sanjay dutt recalls his cancer days as kgf 2 complets one years

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने KGF 2 की एनिवर्सरी पर लिखा पोस्ट, यश को बताया भाई, सभी का किया शुक्रिया अदा

Fri, 14 Apr 2023 05:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 14 Apr 2023 05:20 PM IST
सार

केजीएफ चैप्टर 2 पिछले साल रिलीज हुई थी और कन्नड़ सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। प्रशांत नील निर्देशित फिल्म में यश ने रॉकी का लीड रोल निभाया था जबकि संजय दत्त विलेन अधीरा के किरदार में नजर आये थे।

विज्ञापन
Kgf Chapter 2 adhira sanjay dutt recalls his cancer days as kgf 2 complets one years
संजय दत्त (केजीएफ 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कन्नड़ फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रचने का काम किया। इस फिल्म ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े भी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए एक साल हो गया है। आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल 2022 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक ऐसी फिल्म बन गई , जिसने कमाई ही नहीं अपने कंटेंट के बल पर राज किया। केजीएफ 2 का जलवा लोगों के सिर पर चढ़कर बोला। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने पूरा प्यार दिया।

विज्ञापन

केजीएफ 2 की रिलीज के साथ ही लोगों के सिर इस फिल्म का खुमार चढ़ गया। यश यानी रॉकी भाई का स्टाइल खूब कॉपी किया गया। कपड़ों से लेकर उनके हेयर स्टाइल और उनके जैसी दाढ़ी को लोगों ने अपनाया। युवाओं से लेकर बच्चों बुजुर्गों तक हर किसी ने रॉकी भाई पर प्यार लुटाया। इस फिल्म में दमदार डायलॉग के साथ बेहतरीन एक्शन सीन देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kgf Chapter 2 adhira sanjay dutt recalls his cancer days as kgf 2 complets one years
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ 2 में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी देखने को मिले थे। इसमें उन्होंने अधीरा का किरदार निभाया था, जो काफी खूंखार था। फिल्म के एक साल पूरा होने पर संजय दत्त ने एक इमोशनल नोट लिखकर फिल्म की शूटिंग को याद किया। जिस वक्त संजय दत्त इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें कैंसर ने घेर लिया था।

विज्ञापन

संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'केजीएफ चैप्टर 2 मेरे लिए अद्भुत अनुभव रहा है। आप सभी को यह तो मालूम ही है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं  व्यक्तिगत चुनौतियों से गुजर रहा था। मुझे लगने लगा था कि मेरे लिए आगे का रास्ता कठिन है। संजय ने आगे कहा कि अब फिल्म ने एक साल पूरा कर लिया है, मैं उस प्यार और प्रशंसा से अभिभूत हूं, जो आपने मुझे दिया। आपका साथ मेरे लिए ड्राइविंग फोर्स रहा है। इसके लिए आपका जितना शुक्रिया अदा किया जाए, कम है'। बता दें कि केजीएफ' फ्रैंचाइजी के निर्देशक प्रशांत नील हैं। हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए निर्देशक प्रशांत नील ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और रवीना टंडन को फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल किया था, जिसका फायदा फिल्म को मिला भी।

यह भी पढ़ें: गदर 2 से पहले फिर दिखी 'तारा सिंह' की झलक, तस्वीरें देख फैंस बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed