फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khalnayak Cast Madhuri Dixit Sanjay Dutt Jackie Shroff reunited to celebrate Subhash Ghai Wedding anniversary

Khalnayak: सुभाष घई की शादी की सालगिरह में साथ दिखे संजय दत्त-माधुरी दीक्षित, 'खलनायक 2' की चर्चा तेज

Thu, 26 Oct 2023 01:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 26 Oct 2023 01:38 PM IST
सार

माधुरी दीक्षित ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई साथ में नजर आ रही हैं।  

विज्ञापन
Khalnayak Cast Madhuri Dixit Sanjay Dutt Jackie Shroff reunited to celebrate Subhash Ghai Wedding anniversary
संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'खलनायक' आज भी दर्शकों को काफी पसंद है। सुभाष घई की प्रतिष्ठित फिल्म को 30 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के लिए आज भी यह फिल्म यादगार है। सुभाष घई और मुक्ता घई ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। 'खलनायक' की कास्ट को साथ देखकर फैंस के बीच 'खलनायक 2' की चर्चा तेज हो गई है। 
विज्ञापन


माधुरी दीक्षित ने साझा की तस्वीरें
माधुरी दीक्षित ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई साथ में नजर आ रही हैं। इस मौके पर माधुरी के पति डॉक्टर श्रीराम नेने भी मौजूद रहे। माधुरी ने जो पोस्ट साझा की उसकी पहली तस्वीर में माधुरी अपने पति श्रीराम नेने और सुभाष घई के साथ बालकनी में पोज देती नजर आईं।  
विज्ञापन


Kangana Ranaut: जिम करने वाले सितारों पर कंगना रणौत ने किया कटाक्ष, पूछा- वहां करते ही क्या हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद खूबसूरत दिखीं माधुरी दीक्षित
इस दौरान ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत नजर आईं। तस्वीर में सुभाष घई के घर से समुद्र के शानदार नजारे की झलक देखने को मिल रही है। अभिनेत्री ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'यह वह कंपनी है जो शाम बनाती है।  सुभाष घई और मुक्ता घई को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)


 
'खलनायक' के सीक्वल की उठी मांग
इन तस्वीरों को देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। 'खलनायक' की स्टार कास्ट को एक साथ देखकर फैंस अब खलनायक के सीक्वल की मांग कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट कर लिखा, 'मुझे लगता है कलनायक 2 आने वाली है।' वहीं, सुभाष घई ने संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के साथ बातचीत करते हुए एक तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, '1990 के दशक की तरह दिल से दिल की बात करना और हंसना अद्भुत है। हमने अपने घर पर 45वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर अपने नायक और खलनायक संजय ड्यूटी और जैकी श्रॉफ जैसे अच्छे दोस्तों के साथ खूब हंसी-मजाक किया।'  

View this post on Instagram

A post shared by SG (@subhashghai1)



P I Meena: तान्या मानिकतला का ओटीटी पर अब दिखेगा ये नया रूप, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये अनोखी क्राइम सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed