War 2 Trailer: 'वॉर 2' के ट्रेलर में बिकिनी अवतार से कियारा आडवाणी ने फिर से मचाई धूम, यूजर्स बोले- हॉटेस्ट
Kiara Advani Look: कियारा आडवाणी की झलक पहले ही 'वॉर 2' के टीजर में दिखाई जा चुकी है। कुछ सैकेंड्स की कियारा की झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचादिया था। वहीं आज 'वॉर 2' के ट्रेलर में उनका बिकिनी लुक एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विस्तार
हाल ही में मां बनीं कियारा वॉर 2 के ट्रेलर में बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी और आत्मविश्वास के साथ नजर आईं। उनका यह लुक प्रशंसकों को बहुत पसंद आया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके स्क्रीनशॉट वायरल हो गए। कुछ लोग उन्हें "सबसे हॉट" बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि उनका एक्शन से भरा किरदार सभी को हैरान कर देगा।
Vammo 🫨#KiaraAdvani #WAR2TrailerEurophia pic.twitter.com/KWTLH5FzVt
— 𝘿𝙧 𝙓 (@BavishX) July 25, 2025
Kiara 🍩😋 >> Pooja
— 𝙆𝘼𝙈𝘼𝙇ᵈᵒⁿᵘᵗ🍩ᶠᵃⁿ (@kamal71727) July 25, 2025
Aug 14 winner #KiaraAdvani #war2 pic.twitter.com/kKzczYdRz5
#KiaraAdvani : Full Body Card.pic.twitter.com/zYHtw1pOkq
— 𝙎 𝙝 𝙞 𝙣 𝙮 (@ShinyyOfficial) July 25, 2025
This Pic 🔥✅💯
— Kiara Advani Fan Club ❤️ ( Akola) (@Kiara_Fan_Club) July 25, 2025
Jai Hind 🇮🇳
Bharat Mata ki Jai ❤️@advani_kiara #KiaraAdvani #War2 pic.twitter.com/YHXdosfSum
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने कियारा का लुक डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि कियारा का बिकिनी लुक एक खास रंग में है - न हरा, न पीला, बल्कि इनके बीच का एक अनोखा रंग जो सभी को आकर्षित करता है।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'war 2' यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जो 2019 की सुपरहिट फिल्म वॉर की अगली कड़ी है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक एक्शन फिल्म है। फिल्म की रिलीज को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें: Arti Singh: आरती सिंह ने भाई और भाभी को दी शादी की 13वीं सालगिरह की बधाई, शेयर कीं तस्वीरें लिखा नोट