फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani Shares Screen With Ranveer Singh in Director Farhan Akhtar Film Don 3

Don 3: रणवीर सिंह के साथ जमेगी कियारा आडवाणी की जोड़ी, मेकर्स ने डॉन यूनिवर्स में किया अभिनेत्री का स्वागत

Tue, 20 Feb 2024 10:23 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 20 Feb 2024 10:23 AM IST
सार

रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Kiara Advani Shares Screen With Ranveer Singh in Director Farhan Akhtar Film Don 3
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इसका अनाउंसमेंट वीडियो आने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म की हीरोइन को लेकर मेकर्स ने खुलासा किया है। 'डॉन 3' में रणवीर के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स ने पोस्ट साझा कर डॉन यूनिवर्स में अभिनेत्री का स्वागत किया है। 

विज्ञापन

पहली बार रणवीर के साथ रोमांस करेंगी कियारा

फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो साझा कर 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी के नाम पर मुहर लगाई है। वीडियो साझा कर मेकर्स ने डॉन यूनिवर्स में कियारा का स्वागत किया है। कियारा आडवाणी इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी। फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में कियारा का नाम सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए हैं। दोनों स्टार इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)



पिछले साल फरहान ने किया था 'डॉन 3' का एलान

निर्देशक फरहान अख्तर ने पिछले साल 'डॉन 3' का एक टीजर जारी कर सभी को चौंका दिया था। इस वीडियो में उन्होंने पुष्टि की थी, शाहरुख खान की नए डॉन के रूप में जगह रणवीर सिंह नजर आएंगे। तभी से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। साथ ही फैंस ये जानने के लिए उत्सुक थे कि रणवीर के साथ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की जगह कौन सी अभिनेत्री दिखाई देगी। शाहरुख के साथ 'डॉन 2' में प्रियंका नजर आई थीं। पर्दे पर इनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।


अगस्त में शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग!

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'डॉन 3' की शूटिंग इस साल अगस्त महीने में शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म की टीम प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां जोर शोर से कर रही  हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, 'डॉन 3' की टीम फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग कर रही है और इसका प्री-प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस खबर पर मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed