बॉलीवुड में हीरोइनों के लिए गॉड फादर जैसी इमेज बनाए रखने वाले सलमान खान हर किसी के पंसदीदा एक्टर हैं। उन्होंने कई न्यू कमर्स को बॉलीवुड में ब्रेक दिलवाया है। जैकलीन, ऐश्वर्या, जरीन खान, स्नेहा उल्हा, अथिया शेट्टी जैसे कई नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
सलमान खान का सहारा पाकर कई हीरोइनों की नैय्या हो गई पार, बॉलीवुड में मिला ब्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूलिया वंतूर
हाल ही में खबर आई है कि सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर आखिरकार दंबग-3 से अपना डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी फिल्म में उनके रोल को निर्धारित नहीं किया गया है। इससे पहले लूलिया ने अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' में डांस नबंर किया था। खबरें तो यही हैं कि सलमान की मदद से लूलिया को ये रोल मिला।
अथिया शेट्टी
बात अगर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की करें तो उन्हें भी बॉलीवुड में ब्रेक सलमान खान की वजह से ही मिला था। सुनील शेट्टी की बेटी 'अथिया शेट्टी' को सलमान खान ने उनकी डेब्यू फिल्म 'हीरो' से लांच किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुद सलमान थे। इस फिल्म में अथिया सूरज पंचोली के साथ रोमांस करती हुईं दिखाई दी।
कैटरीना
बॉलीवुड में कैट की एंट्री के पीछे भी सलमान खान का हाथ ही बताया जाता है। हालांकि कैट की पहली फिल्म 'बूम' बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से पिट गई थी। लेकिन जब उन्हें हिट करने की जिम्मेदारी खुद सलमान ने उठाई तो कैटरीना को हिट होने से कोई नहीं रोक पाया।
जरीन खान
सलमान खान ने अभिनेत्री जरीन खान को अपनी फिल्म 'वीर’ में लांच किया था। हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस में कुछ अच्छा नहीं कर पाई थी लेकिन सलमान की दोस्ती की वजह से जरीन को उनकी फिल्म 'रेड्डी' में 'कॅरेक्टर ढ़ीला है' के आइटम सांग के लिए चुना गया।