फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know IIFA Awards 2013 winners’ list

जानिए आईफा में किसने जीता कौन सा अवॉर्ड

Mon, 08 Jul 2013 12:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Jul 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
know IIFA Awards 2013 winners’ list

मकाउ में हुए 14वें आइफा अवॉर्ड समारोह में 'बर्फी' और 'अग्निपथ' फिल्में छायी रहीं। इन फिल्मों से जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा अवॉर्ड मिले। रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर, विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस और अनुराग बासु को बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला।

विज्ञापन


बड़े अवॉर्ड एक नजर में

बेस्ट फिल्म
अनुराग बासु की फिल्म 'बर्फी' को इस बार बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीक्रूज ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
विज्ञापन


बेस्ट ऐक्टर
रणबीर कपूर को फिल्म 'बर्फी' के लिए ही बेस्ट ऐक्टर का पुरस्कार दिया गया।

बेस्ट ऐक्ट्रेस
विद्या बालन को फिल्म 'कहानी' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। अपनी इस फिल्म के लिए विद्या बालन पहले भी कई खिताब जीत चुकी हैं।

बेस्ट डायरेक्टर
अनुराग बसु को 'बर्फी' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार दिया गया।

बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर (फीमेल)
यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' में अकीरा का किरदार निभाने के लिए अनुष्का शर्मा को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर (फीमेल)का अवॉर्ड मिला।

बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर (मेल)
अन्नु कपूर को फिल्म 'विक्की डोनर' में डॉक्टर चड्ढा के किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर मेल के खिताब से नवाज़ा गया।

बेस्ट डेब्यू ऐक्टर (मेल)

फिल्म 'विक्की डोनर' के साथ अपनी फिल्मी पारी शुरू करने वाले आयुष्मान खुराना को इस साल का बेस्ट डेब्यू ऐक्टर (मेल) का पुरस्कार मिला।

बेस्ट डेब्यू (फीमेल)
फिल्म 'विक्की डोनर' के लिए ही यामी गौतम को बेस्ट डेब्यू फीमेल का पुरस्कार मिला।

बेस्ट कॉमिक रोल

अभिषेक बच्चन को रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' के लिए बेस्ट ऐक्टर इन कॉमिक रोल का अवॉर्ड मिला।

बेस्ट ऐक्टर इन नेगेटिव रोल

'अग्निपथ' में राउफ लाला का किरदार निभाने के लिए ऋषि कपूर को बेस्ट ऐक्टर इन नेगेटिव रोल का पुरस्कार दिया गया।

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के साथ निर्देशक के तौर पर अपना सफर शुरू करने वाली गौरी शिंदे इस साल की बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर रहीं।

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और बैकग्राउंड स्कोर

म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को 'बर्फी' के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।

बेस्ट गीतकार
फिल्म 'अग्निपथ' के गीत "अभी मुझमें कहीं बाकी थोड़ी सी है जिंदगी" के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को इस साल का बेस्ट लिरिसिस्ट चुना गया।

बेस्ट सिंगर (मेल)
फिल्म 'अग्निपथ' के गानों के लिए सोनू निगम को 2012-13 के बेस्ट सिंगर (मेल) पुरस्कार से नवाजा गया।

बेस्ट सिंगर (फीमेल)

श्रेया घोषाल को फिल्म 'अग्निपथ' के गीत 'चिकनी चमेली' के लिए बेस्ट सिंगर (फीमेल)चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed