फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know Indian Film Festival Melbourne Awards 2018 winner list

IFFM Awards: मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर तो रानी ने भी जीता बेहतरीन अदाकारा का अवॉर्ड

Mon, 13 Aug 2018 09:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
know Indian Film Festival Melbourne Awards 2018 winner list
हर साल की तरह इस बार भी 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न 2018' का आगाज हो चुका है। इस बार का यह फिल्म फेस्टिवल भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास रहा है। 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न 2018' में सिनेमाजगत की बबली गर्ल रानी मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में नजर आईं। इसके साथ ही बॉलीवुड से जुड़े खास अवॉर्ड की भी घोषणा हो चुकी है। 
विज्ञापन


जी हां इस बार 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न 2018' में बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक, सभी के अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है। बीते दिनों रिलीज हुई एक्टर संजय दत्त की बायोपिक और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं साल 2017 में आई एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली गुलियान' (इन द शैड्स) के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया है। मनोवैज्ञानिक रोमांच से भरपूर इस फिल्म में मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की है। 
विज्ञापन

know Indian Film Festival Melbourne Awards 2018 winner list
वहीं बात करें बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड की तो इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न की चीफ गेस्ट और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को उनकी बहुचर्चित फिल्म 'हिचकी' के लिए दिया गया है। रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के अलावा सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए 'एक्सीलेंट इन सिनेमा' अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

आपको बता दें कि फिल्म 'हिचकी' बीती मार्च को रिलीज हुई थी। वहीं बात करें बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड की तो यह अवॉर्ड फिल्म 'संजू' में संजय दत्त के दोस्त कमली की भूमिका निभाने वाले एक्टर विकी कौशल को दिया गया है। आपको बता दें कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 10 अगस्त 2018 से 22 अगस्त 2018 तक चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed