फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the secret of 'ghanchakkar'

आखिर क्या है यह 'घनचक्कर' का चक्कर?

Wed, 10 Apr 2013 09:29 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Apr 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
know the secret of 'ghanchakkar'

अगर आप भी 'घनचक्कर' के एक लाख के चक्कर में फंसना चाहते हैं तो यूटीवी आपको यह मौका दे रही है। जी हां, यूटीवी ने फिल्म 'घनचक्कर' के प्रोमोशन के लिए एक अलग ही फंडा खोज निकाला है।

विज्ञापन


उन्होंने अली बाबा चालीस चोर की तर्ज पर 'खजाने की खोज' नामक एक कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें आम लोगों को खजाने की खोज करनी होगी। इस खजाने की राशि 1 लाख तय की गयी है।
विज्ञापन


इमरान हाशमी और विद्या बालन स्टारर इस फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटी के दौरान इन सितारों के प्रशंसकों को खजाने की तलाश का मौका दिया जायेगा।

खजाने की खोज का यह अभियान देशभर में 16 शहरों में आयोजित किया जायेगा। इन शहरों में से किसी एक स्थान पर खजाना छुपाया जायेगा और प्रतिभागियों को खजाने की तलाश के लिए कुछ सुराग दिये जायेंगे।  खजाने तक पहुंचने वाले किसी एक विजेता को पूरे 1 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि 'घनचक्कर' की निमार्ता कंपनी ने यह जो प्रमोशनल रास्ता अपनाया है, यह काफी रोचक है और ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग लेना ही चाहेंगे।

'खजाने की खोज' का यह अभियान लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, मुंबई, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़ और पुणे में चलाया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता भी प्रमोशन के इस अनूठे तरीके को लेकर उत्साहित हैं।


बकौल राजकुमार गुप्ता किसी फिल्म को इस तरह प्रमोट करने का यह तरीका बहुत मजेदार है। चूंकि फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसे ही खजाने की खोज के इर्द गिर्द घूमती है, सो यह प्रोमोशनल आइडिया उसे मद्देनजर रखते हुए तय किया गया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed