फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Koffee With Karan 8 Deepika Padukone Ranveer Singh To Finally Release Their Wedding Video On TV

Deepika-Ranveer: पहली बार शादी का वीडियो दिखाएंगे दीपवीर, कॉफी विद करण 8 के बनेंगे पहले मेहमान

Sun, 22 Oct 2023 11:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 22 Oct 2023 11:51 AM IST
सार

शादी के बाद दोनों पहली बार चैट शो में साथ में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,करण के शो में दीपिका-रणवीर अपनी शादी की क्लिप भी दिखाएंगे, जो कि किसी टीवी शो पर पहली बार होगा।

विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Deepika Padukone Ranveer Singh To Finally Release Their Wedding Video On TV
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का हर सीजन किसी न किसी कारण सुर्खियों में छाया रहता है। जल्द ही शो का सीजन 8 ऑनएयर होने वाला है। खबर के मुताबिक करण के शो के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होंगे। शो में ये कपल पहली बार अपनी शादी की वीडियो दिखाएगा। इस खबर को सुनने के बाद दीपिका-रणवीर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

विज्ञापन

पहली बार फैंस देखेंगे शादी का वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक बताया जाता है। ऐसे में चैट शो में दोनों की शादी का वीडियो सामने आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। ऐसा पहली बार होगा जब फैंस दोनों की शादी का वीडियो देंखेंगे। फैंस को दीपिका-रणवीर की शादी के वीडियो का लंबे वक्त से इंतजार था, जो अब पूरा होने वाला है। हालांकि, दोनों की शादी के वक्त सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो लीक भी हुए थे। 

विज्ञापन

Ujjain: महाकाल के दर्शन करने पहुंची बालिका वधू की गहना, कहा- भस्मारती देखकर अच्छा लगा, बार-बार आना चाहूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


कपल ने शाही अंदाज में की थी शादी

शादी के बाद दोनों पहली बार चैट शो में साथ में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,करण के शो में दीपिका-रणवीर अपनी शादी की क्लिप भी दिखाएंगे, जो कि किसी शो पर पहली बार ऐसा होगा। हालांकि, कपल के फैंस इनकी शादी के बीटीएस वीडियो काफी देख चुके हैं, जो शादी के वक्त सोशल मीडिया पर लीक हुए थे। बता दें कि दोनों ने बड़े ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। 


कभी भीख मांगते थे कादर खान, फिर ऐसे चमकी किस्मत!

दीपिका-रणवीर ने 2018 में रचाई थी शादी

रणवीर और दीपिका की शादी बॉलीवुड की सबसे शाही शादियों में से एक है। इस कपल ने अपनी शादी में खूब पैसा खर्च किया था। दोनों ने साथ 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी के सात फेरे लिए थे। इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद हर किसी की निगाहें बस इन्हीं पर टिक गई थीं। खूबसूरत दीपिका को दुल्हन के लिबास में देखकर कई लोगों का शादी करने का मन होने लगा था।  


Dalip Tahil Jail: ड्रंक एंड ड्राइव मामले में 65 वर्षीय अभिनेता दलीप ताहिल को जेल, कई वर्षों से चल रहा था केस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed