फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: सारा-कार्तिक के रिश्ते पर करण जौहर ने लगाई मुहर, बताया- दोनों कैसे आए एक-दूजे के करीब

Fri, 08 Jul 2022 01:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 08 Jul 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan Show Karan Johar Confirms Kartik Aaryan and Sara Ali Khan Were a Couple News in Hindi
करण जौहर ने की सारा-कार्तिक की बात - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन सात के साथ लौट चुके हैं। शो का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आई। करण जौहर का यह शो अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहता है। लेकिन एक सच्चाई ये भी करण जौहर के सामने काउच पर बैठकर ही कई सेलेब्स ने अपने क्रश या फिर रिलेशनशिप का हिंट भी दिया है। इसी शो के ही एक एपिसोड में आलिया ने कबूल किया था कि रणबीर कपूर को वह पसंद करती हैं। कटरीना कैफ ने भी करण के सामने कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। आज के समय में ये दोनों जोड़ियां अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वहीं, अब करण जौहर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते का भी खुलासा कर दिया है। 

Koffee With Karan Show Karan Johar Confirms Kartik Aaryan and Sara Ali Khan Were a Couple News in Hindi
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, करण जौहर ने अपने एक इंटरव्यू में अपने शो के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने शो के जरिए शुरू हुई लव स्टोरी के बारे में कहा, 'मैं इस काउच को अपने दिल की बात कहने वाला काउच कहता हूं। कुछ समय पहले मैं कृति सेनन से यही बात कह भी रहा था। मैंने सिर्फ एक नाम कहा था। कटरीना कैफ ने इसी काउच पर बैठकर कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी और जब विक्की शो में आए थे तब वह इस बात को सुनकर बेहोश हो गए थे। बाद में दोनों ने शादी कर ली।'  

Koffee With Karan Show Karan Johar Confirms Kartik Aaryan and Sara Ali Khan Were a Couple News in Hindi
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके आगे करण जौहर ने सारा अली खान की बात करते हुए कहा, 'इसी शो में सारा ने कार्तिक का नाम लिया था और फिर दोनों की डेटिंग शुरू हो गई। आलिया ने भी शो के कई सीजन में रणबीर का नाम लिया है और दोनों शादी कर चुके हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि इस काउच ने कई रिश्तों की शुरुआत की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan Show Karan Johar Confirms Kartik Aaryan and Sara Ali Khan Were a Couple News in Hindi
लव आज कल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जब सारा अली खान 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में नजर आई थीं, तब अभिनेत्री ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। यह बात साल 2018 की है। इसके बाद दोनों साल 2020 में फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए थे। दोनों की यह फिल्म तो नहीं चली। लेकिन फैंस कार्तिक और सारा को एक साथ देखकर काफी खुश हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed