केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान कभी भी सुर्खियों में आने का मौका नहीं छोड़ते। केआरके सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए कभी बॉलीवुड हस्तियों पर कटाक्ष तो कभी विवादास्पद ट्वीट्स करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने बॉलीवुड के रोमांस किंग को निशाने पर लिया है। जी हां, केआरके ने शाहरुख खान को तीन साल पुराने ट्वीट के लिए खरी-खरी सुनाई है।
KRK vs SRK: शाहरुख के तीन साल पुराने ट्वीट पर अचानक जागे केआरके, बोले- यह भाई तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके ने कहा...
केआरके ने लिखा, ये देखो! ये भाई शाहरुख खान अपनी ही दुनिया में मस्त है। ये मान लेते हैं कि सूरज इन्हीं की मर्जी से निकलेगा और डूबेगा। पिछले 9 सालों में सिर्फ 5 फिल्में बनाने वाले खुद को बॉलीवुड मानक घर बैठे हैं।
Ye Dekho! Ye bhai @iamsrk Apni Hi Duniya Main Mast Hai. Shaamko Peene Ke Baad, Ye Maan Lete hain, Ki Suraj Inhi Ki Marzi Se Nikalta Aur Doobta Hai. Last 9 years main only 5 films Banane Wale khud Ko Bollywood Maankar Ghar Baithe Hain.🤪 pic.twitter.com/UsU0ue1vWx
— KRK (@kamaalrkhan) July 8, 2022
पिछले नौ सालों में पांच नहीं सात फिल्मों में नजर आ चुके हैं शाहरुख खान
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि शाहरुख खान ने 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। वहीं अब चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआरके, यशराज फिल्म्स की 'पठान' में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने के लिए तैयार है।इसके अलावा शाहरुख खान, एटली की फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी की डंकी में भी नजर आएंगे।