फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Payal-Sangram: पायल रोहतगी ने होने वाले दूल्हे मियां संग्राम सिंह संग शेयर की तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

Fri, 08 Jul 2022 12:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
payal rohatgi and sangram singh pre wedding romantic photoshoot see pics
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : insta

टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक में नाम कमा चुकी अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने सोलमेट लव पहलवान संग्राम सिंह की दुल्हनियां बनने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों नौ जुलाई को आगरा में सात फेरे लेगें। पायल सोशल मीडिया पर लगातार प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने संग्राम सिंह संग लेटेस्ट फोटोशूट की पिक्चर्स शेयर की हैं। जिनमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कपल की खूबसूरत तस्वीरें।

payal rohatgi and sangram singh pre wedding romantic photoshoot see pics
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : insta

रियलिटी शो लॉकअप में की थी शादी की घोषणा
कुछ समय पहले पायल रियलिटी शो लॉक अप के पहले सीजन में बतौर प्रतियोगी नजर आईं थीं और संग्राम ने  इस शो के दौरान ही अपनी शादी की घोषणा की थी। फिलहाल अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज उनका संगीत है, ऐसे में दूल्हे राजा संग्राम और दुल्हन पायल ने जमकर पोज दिए।

payal rohatgi and sangram singh pre wedding romantic photoshoot see pics
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : insta

फैंस ने बरसाया प्यार
पायल रोहतगी ने संग्राम सिंह संग तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, हमारी जिंदगी के खूबसूरत सफर की शुरुआत होने जा रही है। आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है। पायल की पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को जीवन के इस नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
payal rohatgi and sangram singh pre wedding romantic photoshoot see pics
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : insta

12 साल से रिलेशन में है कपल
पहलवान संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी पिछले 12 साल से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में पायल ने लॉकअप में अपने मां न बन पाने के दर्द बयां किया था और कहा था कि वह चाहती हैं कि जब वह कंसीव कर लें तब शादी करें। हालांकि संग्राम ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया और अब दोनों की प्रेम कहानी मुकम्मल होने को है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed