Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Jo jeeta wohi sikandar fame Ayesha Jhulka was once in the headlines for her relationship with Nana Patekar know what the actress is doing now
{"_id":"62c7cfa109f37f2c657c5c14","slug":"jo-jeeta-wohi-sikandar-fame-ayesha-jhulka-was-once-in-the-headlines-for-her-relationship-with-nana-patekar-know-what-the-actress-is-doing-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayesha Jhulka: कभी नाना पाटेकर संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थीं आयशा, जानें अब क्या कर रही हैं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayesha Jhulka: कभी नाना पाटेकर संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थीं आयशा, जानें अब क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:07 PM IST
सार
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक आयशा जुल्का आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। अपनी खूबसूरती और मायूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आयशा ने बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
विज्ञापन
1 of 6
आयशा जुल्का
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक आयशा जुल्का आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। अपनी खूबसूरती और मायूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आयशा ने बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। श्रीनगर में जन्मी आयशा ने बचपन में ही हीरोइन बनने की ठान ली थी। लेकिन उनके लिए इस रास्ते पर चलना आसान नहीं था। अपने इस सपने के बारे में जब एक्ट्रेस ने घरवालों को बताया तो पहले तो हर कोई उनके इस फैसले के खिलाफ था, लेकिन बाद में अभिनेत्री ने सबको इसके लिए मना लिया।
2 of 6
आयशा जुल्का
- फोटो : instagram/ayesha.jhulka
11 साल की उम्र में सपनों के शहर मुंबई आई आयशा को 1983 में आई एक फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम मिला। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई छोटे- मोटे रोल कर अपने अभिनय को निखारने का काम किया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने अपने लिए प्लान बी भी तैयार रखा था। आयशा फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी कर रही थीं। ऐसे में अगर वह एक्ट्रेस नहीं बन पातीं तो उन्होंने फैशन डिजाइनर बनने का सोच रखा था। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई के दौरान आयशा को सलमान खान की फिल्म कुर्बान में काम ऑफर हुआ।
3 of 6
आयशा जुल्का
- फोटो : ट्विटर
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफई अच्छा प्रदर्शन किया और आयशा जुल्का के करियर को नई उड़ान दी। इसके बाद अभिनेत्री को डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के साथ फिल्म नरसिम्हा में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के मिलने से आयशा बेहद खुश थी। लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और आखिरी समय पर यह फिल्म उर्मिला के हाथ लग गई। इस बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में दुख भी जाहिर किया था। इसके बाद उन्हें खिलाड़ी और जो जीता वही सिकंदर जैसी फिल्में मिली। आमिर खान के साथ उनकी फिल्म जो जीता वही सिकंदर आयशा के फिल्मी करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आमिर खान, आयशा जुल्का
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से वह रातों-रात लोगों के बीच लोकप्रिय हो गईं। लेकिन शायद आप जानते नहीं होंगे कि इस फिल्म के दौरान आयशा के सिर में कील घुस गई थी। कील से हुआ घाव इतना गहरा था कि डॉक्टर ने उन्हें दो-तीन तक शूट ना करने को कहा था। लेकिन पहले ही एक बार फिल्म की शूटिंग रोके जाने के बाद अब आयशा इस फिल्म को खोना नहीं चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने अपने दर्द के साथ ही फिल्म में काम किया। फिल्म में एक्ट्रेस कई सीन्स में लाल रंग की टोपी में नजर आई थीं। यह टोपी उनके घाव को छिपाने के लिए भी पहनाई गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
आयशा जुल्का
- फोटो : Twitter
इंडस्ट्री में आगे बढ़ते हुए आयशा जुल्का ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली। अपने काम को लेकर चर्चा में रहने वाली आयशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। कहा जाता है कि फिल्म खिलाड़ी के दौरान अक्षय और आयशा एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। कुछ समय तक चले इस रिश्ते के बाद दोनों से अपनी राहें अलग कर ली। इसके बाद उनका नाम नाना पाटेकर के साथ भी जोड़ा गया। खबरों की मुताबिक दोनों लिव इन में भी रहे, लेकिन थोड़े समय बाद ही यह रिश्ता भी खत्म हो गया। निजी जिंदगी में आए इस उतार- चढ़ाव के बाद आयशा ने फिल्मों में वापसी की कोशिश भी की, लेकिन फिर वह कुछ खास नहीं कर पाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।