सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Kharbanda Shares 10 Special Memories On Completing 2 Years With Pulkit Samrat Pens A Sweet Note

शादी की दूसरी सालगिरह पर कृति खरबंदा ने शेयर की 10 खास तस्वीरें, पति पुलकित के लिए लिखा प्यारा सा नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 15 Mar 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat Marriage Anniversary: एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट के साथ अपनी शादी के 2 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट शेयर किया है। जानिए उन्होंने इस खास मौके पर क्या कुछ लिखा है। 

Kriti Kharbanda Shares 10 Special Memories On Completing 2 Years With Pulkit Samrat Pens A Sweet Note
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कृति ने पति पुलकित सम्राट के साथ अपनी शादी के 2 साल पूरे होने पर 10 तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें दोनों की जिंदगी के खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिली। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। आइए एक-एक कर जानते हैं उन्होंने अपने प्यार के लिए क्या लिखा है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

तुम मुझसे शादी करोगी
पुलकित ने कभी मुझसे यह नहीं पूछा कि ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ यह हमेशा एक स्टेटमेंट था। उन्होंने कहा था, ‘तुम मुझसे शादी करोगी।’ शायद अंदर से हम दोनों हमेशा से जानते थे।

हम आखिरकार पति-पत्नी बन गए
शायद हमारी जिंदगी का सबसे भावुक और खास पल! हम आखिरकार पति-पत्नी बन गए। यकीन मानिए, इससे बेहतर एहसास कोई नहीं होता। किसी का होना और किसी से जुड़ जाना। यह हमारे साथ हुई सबसे खूबसूरत चीज है।

हमें भारतीय शादियां बहुत पसंद हैं
अगर सेलिब्रेट करना है, तो अपने सबसे पसंदीदा लोगों के साथ ही क्यों न किया जाए। परिवारों का एक साथ आना और खुशियां मनाना… उफ्फ! हमें भारतीय शादियां बहुत पसंद हैं।


आई लव यू
वो पल जब हमने पहली बार ‘आई लव यू’ कहा था।  

पुलकित की तरफ से सबसे खास गिफ्ट
जब मैं दुल्हन बनकर घर आई, तो मुझे बहुत सारा प्यार और कई गिफ्ट मिले… लेकिन सबसे खास गिफ्ट पुलकित की तरफ से था। एक चार्म ब्रेसलेट, जो उनके परिवार की महिलाओं के गहनों के छोटे-छोटे हिस्सों से बनाया गया था।

उनकी मां, नानी, दादी और बहनों के गहनों से। उनके परिवार की विरासत का एक छोटा सा हिस्सा, जो मेरी कलाई पर है। यह मेरे लिए अब तक का सबसे खास तोहफा है।


कभी भी गुस्से में सोने नहीं जाएंगे
हमारी पहली लड़ाई हुई और हमने रिकॉर्ड समय में उसे सुलझा भी लिया। हमने अपने ईगो को एक तरफ रख दिया और वादा किया कि कभी भी गुस्से में सोने नहीं जाएंगे।

हमारी सबसे पसंदीदा डेट्स में से एक
सिर्फ इसलिए क्योंकि हम दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं… और हां, यह हमारी सबसे पसंदीदा डेट्स में से एक थी।


 

शादी से पहले का सेलिब्रेशन
शादी से कुछ हफ्ते पहले हमारे कुछ दोस्तों ने हमें सेलिब्रेट किया था। यह उसी पल की तस्वीर है।

यहीं से हमारी सारी ‘पागलपंती’ शुरू हुई
यहीं से हमारी सारी ‘पागलपंती’ शुरू हुई। पहले को-स्टार के तौर पर डांस किया और फिर पति-पत्नी के रूप में। सच में, जिंदगी ने पूरा एक चक्कर लगा लिया।

बस एक बार पुलकित को देखो
क्योंकि ये बहुत क्यूट है। बस एक बार पुलकित को देखो।  
 

कृति और पुलकित के बारे में 
पोस्ट के आखिर में कृति ने ‘हम दोनों को 2 साल मुबारक’ लिखा। बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के बीच रोमांस 2019 में आई फिल्म 'पागलपंती' में साथ काम करते हुए शुरू हुआ था। कुछ महीनों की दोस्ती के बाद, दोनों को प्यार हो गया और वे दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। कृति और पुलकित ने मार्च 2024 में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed