{"_id":"65e16c6b619e8b4e520acff4","slug":"kriti-sanon-on-production-bebut-do-patti-when-you-can-t-find-a-good-opportunity-create-one-for-yourself-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: निर्माता बन उत्साह से भरीं कृति सेनन, बोलीं ‘अच्छा मौका नहीं मिले, तो अपने लिए खुद बना लो’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kriti Sanon: निर्माता बन उत्साह से भरीं कृति सेनन, बोलीं ‘अच्छा मौका नहीं मिले, तो अपने लिए खुद बना लो’
Fri, 01 Mar 2024 11:21 AM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:21 AM IST
सार
कृति ने बताया कि वह चाहती थीं कि एक्टिंग से अलग कुछ ऐसी भूमिकाएं भी निभाएं, जिनमें उन्हें कुछ क्रिएटिव करने के लिए मिले। इसी वजह से एक प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने फिल्म 'दो पत्ती' के साथ जुड़ना चाहा।
विज्ञापन
kriti sanon
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म ‘दो पत्ती’ से प्राॅडक्शन के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं। फिल्म प्राॅडक्शन के लिए जिस तरह उन्होंने क्रिएटिव काम किया, उससे वह काफी संतुष्ट हैं। कृति ही नहीं, इस फिल्म में काजोल भी अहम रोल अदा कर रही हैं। डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी की इस फिल्म की स्क्रिप्ट कनिका ढिल्लन ने लिखी है। कनिका भी इस फिल्म से एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। गौरतलब है कि इसे जल्द ओटीटी प्लेटफाॅर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
करना था एक्टिंग से कुछ अलग
‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट में भाग लेते हुए कृति ने बताया कि वह चाहती थीं कि एक्टिंग से अलग कुछ ऐसी भूमिकाएं भी निभाएं, जिनमें उन्हें कुछ क्रिएटिव करने के लिए मिले। इसी वजह से एक प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने इस फिल्म के साथ जुड़ना चाहा। उन्होंने बताया ‘फिल्म ‘मिमी’ के बाद मुझे ऐसी भूमिकाएं चाहिए थीं जो बहुस्तरीय हों, गहन हों और उसमें मैं कुछ हटकर कर सकूं।’
यह भी पढ़ें: Anant Radhika Pre Wedding Theme: क्या है अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की थीम? नीता अंबानी ने किया खुलासा
विज्ञापन
इंतजार में विश्वास नहीं करतीं
कृति इस बात में विश्वास नहीं करती कि उन्हें समय मिलने पर सही मौका मिल जाएगा और न ही वह इसका लंबे समय तक इंतजार कर सकतीं। वह तो खुद में कुछ करने पर यकीन करती हैं। उन्होंने कहा कि जब आपको सही और अच्छा मौका न मिले, तो खुद से इसे बना दो। फिल्म ‘दो पत्ती’ ने उन्हें ऐसा ही कुछ अलग करने को मिला, जिसे करके वह काफी संतुष्ट भी हैं। कृति ने कनिका की भी प्रशंसा की और कहा कि वह फिल्म की प्लानिंग से लेकर प्राडॅक्शन तक हर स्टेज पर भागीदार बनीं।
यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फक्शन में पहुंचे ये सितारे
फिल्म से जुड़ी है कृति की आत्मा
कृति को उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में नैशनल फिल्म अवाॅर्ड भी दिया जा चुका है। उन्हें बाॅलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। फिल्म ‘दो पत्ती’ की शूटिंग खत्म होने के वक्त कृति ने एक खास मेसेज भी दिया था। उन्होंने कहा था, ‘हर फिल्म में मेरे दिल का टुकड़ा होता है, लेकिन कुछ में मेरी आत्मा होती है।’ अब प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने पूरी मेहनत से काम किया है।