KRK: केआरके ने 2022 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- इस साल बॉलीवुड की कोई भी फिल्म...
केआरके यानी कमाल आर खान अक्सर नई-पुरानी फिल्मों पर अपनी राय देते नजर आते हैं। कई बार वह इसके लिए काफी तल्ख भाषा का प्रयोग करते हैं। एक बार फिर केआरके अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केआरके यानी कमाल आर खान अक्सर नई-पुरानी फिल्मों पर अपनी राय देते नजर आते हैं। कई बार वह इसके लिए काफी तल्ख भाषा का प्रयोग करते हैं। केआरके अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्मों और सितारों और इंडस्ट्री पर चर्चा करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है। हालांकि, इसमें उन्होंने सीधे तौर पर किसी एक्टर या फिल्म की बुराई या अच्छाई नहीं की है, बल्कि उन्होंने इंडस्ट्री में आज के दौर में बन रही फिल्मों पर ही सवाल उठा दिया है। केआरके का कहना है कि आज के दौर में लोग फिल्में नहीं कॉरपोरेट हाउस के लिए प्रोजेक्ट बना रहे हैं।
वरुण धवन की फीस पर जताई हैरानी
केआरके ने यह पोस्ट अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। अक्सर स्टार और फिल्मों पर निशाना साधते नजर आने वाले केआरके दरअसल, इस बार फिल्म और फिल्म मेकिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने इस अभिनेता दौरान वरुण धवन का नाम भी लिया है। केआरके ने वरुण धवन को दी जाने वाली मोटी फीस पर हैरानी जताई है।
'बोले कोई फिल्म नहीं होगी हिट'
केआरके ने ट्वीट कर लिखा है, 'तमाम लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि कौन-सी फिल्म हिट होगी?' मैं आपको ईमानदारी से बता दूं कि 2022 में कोई फिल्म हिट नहीं होगी।' केआरके ने आगे लिखा, 'किसी फिल्म के हिट न होने की वजह दरअसल यह है कि कोई भी फिल्म नहीं बना रहा है। हर कोई कॉरपोरेट हाऊस को मूर्ख बनाने के लिए प्रोजेक्ट बना रहा है। आप जरा कल्पना कीजिए कि वे लोग फ्लॉपस्टार वरुण धवन को भी 40 करोड़ रुपये प्रति फिल्म भुगतान कर रहे हैं।'
Many ppl are asking me that which film will become hit? If I tell you honestly, then no film will become hit in 2022. Because nobody is making the film. Everyone is making a project to fool corporate houses. Just imagine they are paying ₹40Cr per film to flopster Varun Dhawan.
— KRK (@kamaalrkhan) July 31, 2022
यूजर्स ने पूछे सवाल
कमाल आर खान के इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने भी सवालों की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने पूछा, 'लेकिन..., कई लोग तो कह रहे हैं कि इस साल 'विक्रम वेधा' ब्लॉकबस्टर साबित होगी। आपका क्या कहना है?' एक दूसरे यूजर ने पूछा, 'तमाम लोग क्या सिर्फ आप अकेले ही हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सही कहा, बॉलीवुड में कंटेंट पर किसी का ध्यान नहीं है। सिर्फ पैसा बनाने पर ध्यान है।'