फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Singh Chaddha Hrithik Roshan praises aamir khan kareena kapoor film and appeals fans to go and watch it

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन, लोगों से की आमिर की फिल्म देखने जाने की अपील

Sat, 13 Aug 2022 11:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 13 Aug 2022 11:47 PM IST
सार

दर्शकों से मिल रहे ठंडे रिस्पॉन्स के बावजूद बॉलीवुड सितारे 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Hrithik Roshan praises aamir khan kareena kapoor film and appeals fans to go and watch it
ऋतिक रोशन ने की लाल सिंह चड्ढा की तारीफ - फोटो : social media

विस्तार

11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान और कपूर कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। बायकॉट की उठाती मांग के बीच फिल्म की रिलीज का इंतजार सभी को था। 'लाल सिंह चड्ढा' से फिल्मी पर्दे पर चार साल बाद वापसी कर रहे आमिर खान जहां पहले फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग से काफी निराश थे, वहीं बाद में अभिनेता ने अपना सारा फोकस फिल्म का प्रमोट करने में लगा दिया था। समीक्षकों द्वारा दी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। लेकिन दर्शकों से मिल रहे ठंडे रिस्पॉन्स के बावजूद बॉलीवुड सितारे 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जहां पहले सुष्मिता सेन, जावेद जाफरी, मिलिंद सोमन जैसे कलाकार फिल्म को लेकर अपनी प्रतीक्रिया साझा कर चुके हैं, वहीं अब ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है।

विज्ञापन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा करते हुए आमिर और करीना स्टारर फिल्म की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं ऋतिक ने दर्शकों से अपील की है कि  वह 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने जरूर जाएं। ऋतिक रोशन ने 'लाल सिंह चड्ढा' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'मैंने अभी-अभी लाल सिंह चड्ढा देखी है। इसे देखकर मुझे इस फिल्म का दिल महसूस हुआ। प्लस और माइनस को एक तरफ रखते हुए, यह फिल्म शानदार है। इस बेहतरीन फिल्म को देखना मिस मत करो दोस्तों। जाओ। अभी जाओ। इसको देखो। यह बहुत खूबसूरत है।'    

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं ऋतिक रोशन की स्टोरी को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की मुख्य अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टा पर री-पोस्ट किया है। ऋतिक के मुंह से अपनी फिल्म की तारीफ सुनकर करीना भी काफी खुश हैं। स्टोरी साझा करते हुए करीना ने ऋतिक को धन्यवाद कहा है। 

  

विज्ञापन

वहीं अगर 'लाल सिंह चड्ढा' के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस फिल्म से बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को काफी उम्मीदें थी। लेकिन लगातार गिरते इसके कलेक्शन को देखते हुए तो ऐसा लग रहा है कि अभिनेता की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। 'लाल सिंह चड्ढा' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को देशभर में करीब नौ करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed