दिवंगत फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी की याद में होगी प्रार्थना सभा, जानें कब और कहां होगा प्रेयर मीट का आयोजन
Pahlaj Nihalani Prayer Meet: पहलाज निहलानी के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है। अब उनकी याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। जानिए कब और कहां होगी प्रार्थना सभा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1980-90 के दशक के मशहूर प्रोड्यूसर और सेंसर बोर्ड के चर्चित अध्यक्ष पहलाज निहलानी का बीते गुरुवार 4 जून को निधन हो गया। उन्होंने 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अब शनिवार 6 जून को उनकी याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी परिवार की ओर से दी गई है।
6 जून को शाम 5 बजे होगी प्रेयर मीट
परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी की याद में शनिवार 6 जून को प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। ये प्रेयर मीट (प्रार्थना सभा) शनिवार 6 जून को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक जालाराम हॉल, जेवीपीडी स्कीम, मुंबई में आयोजित की जाएगी। पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी के कारण 4 जून को निधन हो गया था।
पहलाज निहलानी 1980-90 के दशक के दिग्गज फिल्म निर्माता थे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सफल फिल्में बनाईं। इनमें ‘हथकड़ी’, ‘शोला और शबनम’, ‘आंधी तूफान’, ‘इल्जाम’, ‘आंखें’ और ‘आग ही आग’ जैसी फिल्में शामिल हैं। पहलाज निहलानी ने गोविंदा और चंकी पांडे जैसे कलाकारों को इंडस्ट्री में लॉन्च किया।
जबकि अपने करियर में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा, मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेंद्र, दिव्या भारती और गोविंदा जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और फिल्में बनाईं। एक सफल फिल्म निर्माता के अलावा पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड के काफी चर्चित अध्यक्ष भी रहे।
उनके कई फैसले काफी चर्चाओं में रहे। उन्होंने अश्लीलता और धूम्रपान जैसे सीन को लेकर कड़े व विवादित फैसले दिए। पहलाज निहलानी के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई। गोविंदा, वरुण धवन, डेविड धवन, सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा व बोनी कपूर तक तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भी पहुंचे थे।