फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Vs Bollywood: साउथ की फिल्म से होगी 2023 की शुरुआत, इस बार शाहरुख और सलमान से टकराएंगे प्रभास

Fri, 01 Jul 2022 10:09 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 01 Jul 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
List of Movies Releasing in 2023 South Bollywood Adipurush Pathaan Tiger 3 Dunki Jawaan Animal Fighter
अपकमिंग फिल्म 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

अभी 2022 खत्म भी नहीं हुआ और 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी हो गई है। जी हां, अगले साल शाहरुख खान, सलमान खान, प्रभास के कई बड़े प्रोजेक्ट्स सिनेमाघराें में दस्तक देने वाले हैं। इतना ही नहीं 2023 में बॉक्स ऑफिस पर फिर एक बार साउथ बनाम बॉलीवुड देखने को मिलने वाला है, क्योंकि अगले साल की शुरुआत प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' से होने वाली है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। मजेदार बात ये है कि प्रभास की इस फिल्म से इस बार शाहरुख खान भिड़ने वाले हैं। जी हां, पढ़िए हमारी पूरी रिपोर्ट...

List of Movies Releasing in 2023 South Bollywood Adipurush Pathaan Tiger 3 Dunki Jawaan Animal Fighter
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

जनवरी
अब तक जिन-जिन फिल्मों की रिलीज डेट घोषित हो चुकी है, उसके हिसाब से मकर संक्रांति पर प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की 'आदिपुरुष' रिलीज होगी। दो दिन बाद साउथ सुपरस्टार विजय की 'वरिसु' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं रिपब्लिक डे पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'पठान', प्रभास और विजय को टक्कर देने के लिए आएगी।

रिलीज डेट फिल्म कलाकार
12 जनवरी, 2023 आदिपुरुश प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन
14 जनवरी, 2023 वरिसु विजय और रश्मिका मंदाना
25 जनवरी, 2023 पठान शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण
List of Movies Releasing in 2023 South Bollywood Adipurush Pathaan Tiger 3 Dunki Jawaan Animal Fighter
करण जौहर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी 
2023 के दूसरे महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में से अब तक रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की ही रिलीज डेट सामने आई है। 
रिलीज डेट फिल्म कलाकार
10 फरवरी, 2023 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
List of Movies Releasing in 2023 South Bollywood Adipurush Pathaan Tiger 3 Dunki Jawaan Animal Fighter
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मार्च
मार्च के महीने में रणबीर कपूर और अजय देवगन आपका मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। जी हां, अगले साल होली पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अनटाइल्ड फिल्म रिलीज होने जा रही है। वहीं राम नवमी के मौके पर अजय देवन अपनी भोला लेकर आ रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म तमिल की हिट मूवी 'कैथी' की हिंदी रीमेक है।

रिलीज डेट फिल्म कलाकार
8 मार्च, 2023 अनटाइल्ड रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
30 मार्च, 2023 भोला अजय देवगन

विज्ञापन
List of Movies Releasing in 2023 South Bollywood Adipurush Pathaan Tiger 3 Dunki Jawaan Animal Fighter
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media

अप्रैल
2023 के चौथे महीने में प्रभास और सलमान खान की टक्कर देखने को मिल सकती है। यदि प्रभास की 'सालार' 15 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिक जाती है, तो यह सलमान खान की 'टाइगर 3' से भिड़ेगी। वहीं इस महीने की शुरुआत वरुण धवन की 'बवाल' से होगी।

रिलीज डेट फिल्म कलाकार
7 अप्रैल, 2023 बवाल वरुण धवन और जान्हवी कपूर
14 अप्रैल, 2023 सालार प्रभास
21 अप्रैल, 2023 टाइगर 3 सलमान खान और कटरीना कैफ

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed