फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lokah Starrer Kalyani Priyadarshan Hint Her Bollywood Debut From Pralay Apposite Ranveer Singh Rumors Spread

‘लोका’ की सफलता के बाद अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं कल्याणी प्रियदर्शन? रणवीर सिंह के साथ आएंगी नजर

Mon, 05 Jan 2026 10:29 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:29 AM IST
सार

Kalyani Priyadarshan Bollywood Debut: ‘लोका चैप्टर 1’ से सुर्खियां बटोरने वाली कल्याणी प्रियदर्शन के अब बॉलीवुड में डेब्यू करने की चर्चाएं हैं। कल्याणी रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। जानिए क्यों उठीं ये चर्चाएं और क्या है इसके पीछे की सच्चाई…

विज्ञापन
Lokah Starrer Kalyani Priyadarshan Hint Her Bollywood Debut From Pralay Apposite Ranveer Singh Rumors Spread
कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने साल 2025 में सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ में अपने अभिनय से काफी सुर्खियां बटोरीं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने ही पसंद किया था। ‘लोका’ की सफलता के बाद अब ऐसा लगता है कि कल्याणी बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इसके लिए वो काफी उत्साहित हैं। जानिए क्या है पूरी सच्चाई और क्यों कल्याणी के बॉलीवुड डेब्यू की हो रही है चर्चा…

विज्ञापन

इंस्टाग्राम स्टोरी से उठी चर्चाएं
ऐसी चर्चाएं उठ रही हैं कि कल्याणी प्रियदर्शन जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं। चर्चाएं ये भी हैं कि कल्याणी रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘प्रलय’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ये चर्चाएं तेज हुईं कल्याणी की एक इंस्टाग्राम स्टोरी के चलते। दरअसल, हाल ही में कल्याणी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की और 'प्रलय' के निर्देशक जय मेहता को टैग किया। ये तस्वीर जोस सारामागो द्वारा लिखित उपन्यास 'ब्लाइंडनेस' की थी। इसे कल्याणी आजकल पढ़ रही हैं। कल्याणी ने इस गिफ्ट के लिए जय को धन्यवाद दिया। अपनी स्टोरी में जय को टैग करने के बाद से ही कल्याणी के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


यह है 'ब्लाइंडनेस' की कहानी
कल्याणी के नॉवेल 'ब्लाइंडनेस' की तस्वीर शेयर करने से उनके प्रलय में नजर आने की चर्चाएं इसलिए भी उठ रही हैं, क्योंकि इस किताब में हानि, दिशाहीनता और कमजोरी की एक इमोशनल कहानी है। किताब में एक शहर 'श्वेत अंधापन' (White Blindness) की महामारी की चपेट में आ जाता है। जिसके शिकार एक खाली मानसिक अस्पताल में बंद कर दिए जाते हैं। जबकि इस भयावह घटना का एकमात्र चश्मदीद गवाह सात अजनबी लोगों को इस बंजर शहरी परिदृश्य में रास्ता दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lokah Starrer Kalyani Priyadarshan Hint Her Bollywood Debut From Pralay Apposite Ranveer Singh Rumors Spread
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

यह खबर भी पढ़ेंः मुंबई में ‘लग जा गले’ की शूटिंग कर रहे लक्ष्य और जान्हवी, इस अंदाज में दिखे दोनों सितारे; वीडियो हुआ वायरल

मुकेश छाबड़ा कर रहे ‘प्रलय’ पर काम
इन अटकलों के बीच मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने X पर एक पोस्ट में खुलासा किया कि वह 'प्रलय' पर काम कर रहे हैं। उनके ट्वीट से कल्याणी के बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहों की ओर इशारा मिला। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रलय शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। बहुत उत्साहित हूं।’

‘प्रलय’ की कहानी और कास्टिंग को लेकर नहीं है कोई जानकारी
हालांकि, प्रलय फिल्म की कहानी के बारे में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म की शूटिंग साल के दूसरे छमाही में शुरू होने की उम्मीद है। जबकि फिल्म 2027 में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अभी किसी की कास्टिंग को लेकर भी कुछ भी कंफर्म नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed