Love & War: 'लव एंड वॉर' पर आया नया अपडेट, जानें कैसा होगा फिल्म में आलिया का किरदार
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म में आलिया के किरदार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म लव एंड वॉर की घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यह त्रिकोणीय प्रेम कहानी युद्ध के समय पर आधारित होगी।
लव एंड वॉर को लेकर लगातार हो रहे चर्चाओं के बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में आलिया भट्ट एक जैज सिंगर के रूप में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में तीनों कलाकारों के किरदार जटिल परिस्थितियों जूझते हुए नजर आएंगे। हालांकि, रिपोर्ट में दोनों अभिनेताओं के किरदार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आलिया इस किरदार को निभाने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि वे पहले भी अपनी फिल्मों के लिए गाने गा चुकी हैं। कहा जा रहा है कि यह उनके अब तक के निभाए गए सबसे जटिल किरदारों में से एक हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और इसकी शूटिंग नवंबर या दिसंबर के महीने से शुरू होने की उम्मीद है। इसे अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
आलिया की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है। फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना दिखेंगे। इसके अलावा वे वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स में भी नजर आएंगी।
Boney Kapoor: श्रीदेवी का यह सपना रह गया अधूरा, बोनी बोले- वे बेटियों को शादी के जोड़े में देखना चाहती थीं