सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maa Movie Actress Kajol shares working experience with ShahRukh Salman and Aamir Khan

Kajol: 'प्रोफेशनलिज्म की सारी ट्रॉफी शाहरुख-आमिर जीत चुके और सलमान...', खान सितारों के बारे में बोलीं काजोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Jun 2025 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Kajol On Working Experience With SRK Salman and Aamir Khan: अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में इंडस्ट्री के तीनों खान सितारों-शाहरुख-सलमान और आमिर के बारे में बात की। उन्होंने इस सुपरस्टार्स के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है।

Maa Movie Actress Kajol shares working experience with ShahRukh Salman and Aamir Khan
शाहरुख खान-काजोल-आमिर-सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में हैं। काजोल ने अपने करियर में टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है। तीनों खान स्टार्स-शाहरुख, आमिर और सलमान के साथ वे काम कर चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इनके साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। इस दौरान वे आमिर और शाहरुख खान के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करती दिखीं।

Trending Videos

इस मामले में शाहरुख और आमिर एक जैसे
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए काजोल ने सलमान खान की स्टार पावर के बारे में बात की। काजोल ने गलाटा इंडिया ( Galatta India) के साथ बातचीत में अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शाहरुख और आमिर बहुत प्रोफेशनल हैं। बहुत ज्यादा प्रोफेशनल हैं। सलमान बहुत प्रोफेशनल हैं, लेकिन जितनी भी ट्राफियां हैं प्रोफेशनलिज्म की, शाहरुख और आमिर दोनों जीत चुके हैं। मैं कहूंगी कि सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं, वे हर तरह से बहुत पेशेवर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सलमान खान तो सलमान खान हैं'
सलमान खान के बारे में बात करते हुए काजोल ने उनकी स्टार पावर पर बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'जहां तक उनके काम की बात है, मुझे लगता है कि सलमान तो सलमान खान हैं। हम इस बात पर बहस नहीं कर सकते। सलमान खान वर्षों से सलमान खान ही रहे हैं, जो मेरे ख्याल से कमाल की बात है'। काजोल ने बताया कि आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान उनसे बड़े स्टार हैं, क्योंकि उनकी सभी फिल्में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और सलमान के बहुत सारे फैंस हैं।

Aamir Khan: जब आमिर खान ने दिया फिटनेस मंत्र, प्रतिस्पर्धा के बजाए स्थिरता पर दें ध्यान

Maa Movie Actress Kajol shares working experience with ShahRukh Salman and Aamir Khan
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

कब रिलीज होगी 'मां'?
काजोल ने आगे कहा, 'सलमान के पास विशुद्ध स्टार पावर है। मुझे लगता है कि अक्षय कुमार भी इससे सहमत होंगे। आप सलमान की स्टार पावर को छू नहीं सकते'। काजोल की फिल्म 'मां' की बात करें तो यह 27 जून को रिलीज होगी। इसमें काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी हैं। फिल्म का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed