सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maatrubhumi Movie Will Not Be Released Directly On Ott It Will Release In Theatres Only

क्या थिएटर की जगह सीधे OTT पर आएगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’ फिल्म? जानें रिलीज से जुड़ी सभी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Maatrubhumi Movie: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट कई बार टल गई है। इसके बाद से ये खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म को अब सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Maatrubhumi Movie Will Not Be Released Directly On Ott It Will Release In Theatres Only
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट टलने के बाद अभी तक इसके रिलीज की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आ रहीं थीं कि फिल्म के टॉपिक को देखते हुए इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा।

Trending Videos


अब ये रिपोर्ट सामने आई है कि इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। आईए जानते हैं रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है। 

कहां रिलीज होगी फिल्म?

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर जब से ये खबरें आई हैं कि फिल्म को ‘सैनिटाइज’ किया जा रहा है और चीन से जुड़ी चीजें हटाई जा रही हैं, तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बजाय सीधे ओटीटी पर आ सकती है। हालांकि, अब फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इन सभी अफवाहों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने साफ कहा कि फिल्म थिएटर रिलीज को छोड़कर सीधे ओटीटी पर नहीं जाएगी।

सूत्र ने बताया, ‘सलमान आज भी एक बड़े सुपरस्टार हैं और उन्होंने ‘मातृभूमि’ को बड़े पैमाने पर बनाया है। ये एक बिग स्क्रीन फिल्म है, इसलिए सलमान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया दोनों ही इसे थिएटर में रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जैसे ही फिल्म से जुड़े सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे, इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

ओटीटी पर भी होती है सेंसरशिप
वहीं, एक और इंडस्ट्री इनसाइडर ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, ‘कई लोगों को लगता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई सेंसरशिप नहीं होती, इसलिए अगर सलमान थिएटर रिलीज छोड़ देते हैं तो फिल्म बिना किसी परेशानी के ओटीटी पर आ जाएगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

जो फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज होती हैं, उन्हें भी थिएटर फिल्मों की तरह सर्टिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। यानी किसी भी फिल्म को पब्लिक के सामने दिखाने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed