फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit danced with husband Sriram Nene on the song Tamma Tamma Farah Khan gave this reaction

Video: माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग ‘तम्मा-तम्मा’ गाने पर लगाए ठुमके, फराह खान बोलीं- कपल गोल्स

Sun, 13 Feb 2022 07:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Feb 2022 07:56 PM IST
सार

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों 'तम्मा-तम्मा' गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के इस वीडियो पर फराह खान ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Madhuri Dixit danced with husband Sriram Nene on the song Tamma Tamma Farah Khan gave this reaction
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित बेशक फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। माधुरी रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं और अब वह ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं जिस वजह से वह हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में, माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने का जन्मदिन था। इस मौके पर माधुरी और श्रीराम नेने ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी और श्रीराम नेने डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों का ये मस्ती भरा डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के गाने ‘तम्मा तम्मा’ पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान श्रीराम नेने काफी फनी डांस स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, माधुरी अपने पति श्रीराम नेने को कॉपी कर रही हैं। इस मौके पर माधुरी अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहीं। लुक की बात करें तो माधुरी दीक्षित ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है, जिस पर उन्होंने कोट भी कैरी किया है। वहीं, श्रीराम नेने डेनिम जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट और जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pan Ei Phyu (My Heart MD) (@eiphyumadhuri)


 
फराह खान ने माधुरी और श्रीराम नेने के इस डांस वीडियो को अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाया है। इसके साथ फराह खान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे राम। आप माधुरी को सीरियल कम्पटीशन दे रहे हैं। कपल गोल्स।’


 
माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में माधुरी और श्रीराम नेने की शादी से लेकर अब तक की ढेर सारी तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। वीडियो के साथ माधुरी ने लिखा, ‘मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे विश्वासपात्र, मेरा दिल और दुनिया के सबसे अच्छे पिता, जन्मदिन मुबारक हो।’ बता दें कि माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने 1999 में शादी रचाई थी। शादी के बाद माधुरी अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, अब माधुरी अपने पति और बच्चों के साथ भारत में ही रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed