फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit mother Snehlata Dixit passed away funeral will be held in Worli  Mumbai

Madhuri Dixit: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

Sun, 12 Mar 2023 10:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 12 Mar 2023 10:14 AM IST
सार

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने की माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। पिछले साल जून में माधुरी में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। अभिनेत्री ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

विज्ञापन
Madhuri Dixit mother Snehlata Dixit passed away funeral will be held in Worli  Mumbai
माधुरी दीक्षित मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने की माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। उनकी उम्र करीब 91 साल थी। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा'। 
विज्ञापन


माधुरी का परिवार
माधुरी दीक्षित अपनी मां के साथ एक खास बॉन्ड साझा करती हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ है। अभिनेत्री की माता का नाम स्नेहलता दीक्षित और शंकर दीक्षित है। माधुरी से बड़े घर में तीन लोग हैं। जिनमें से दो बहनें और एक बड़ा भाई है। 19 अक्टूबर 1999 में माधुरी दीक्षित की शादी डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ हुई थी। अभिनेत्री के दो बच्चे आरिन और रयान हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Shreya Ghoshal: बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मनाया था जन्मदिन
बता दें कि पिछले साल जून में माधुरी में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। अभिनेत्री ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरें साझा हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है...वो वाकई सही कहते हैं...आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है...मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed