फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit Prime Video First Original movie Maja Ma release on 6 october

Madhuri Dixit: ओटीटी पर दोबारा धमाल मचाने को तैयार माधुरी दीक्षित, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'मजा मा'

Wed, 14 Sep 2022 08:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Sep 2022 08:58 PM IST
सार

प्राइम वीडियो, इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, 'हम अपने दर्शकों के लिए अपनी पहली भारतीय अमेजन ओरिजिनल मूवी लाकर बेहद रोमांचित हैं।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Prime Video First Original movie Maja Ma release on 6 october
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माधुरी दीक्षित स्टारर 'मजा मा' 6 अक्टूबर यानी अगले महीने रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित इस फिल्म में माधुरी के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत नजर आने वाले हैं। माजा मा एक पारिवारिक मनोरंजन है, जो त्योहार और शादी की पृष्ठभूमि पर है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने खुद अपने सोशल हैंडल फिल्म की रिलीज की घोषणा की है।

विज्ञापन

प्राइम वीडियो, इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, 'हम अपने दर्शकों के लिए अपनी पहली भारतीय अमेजन ओरिजिनल मूवी लाकर बेहद रोमांचित हैं। मजा मा उन ओरिजनल फिल्मों में से एक है जो जल्द ही हमारे प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हमारे लिए भी खास है क्योंकि यह एक महिला और उसके दृढ़ विश्वास की ताकत को प्रदर्शित करती है, जिसे बॉलीवुड आइकन माधुरी दीक्षित ने पर्दे पर खूबसूरती से चित्रित किया है।'

विज्ञापन

डायरेक्टर आनंद तिवारी ने कहा कि इस फिल्म में वह सारी चीजें मौजूद हैं जिन्हें दर्शक मौजूदा समय में देखना पसंद करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में 'फेम गेम' नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में एक्ट्रेस के साथ संजय कपूर भी दिखे थे। इस सीरीज में माधुरी का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं, उनके पिछली फिल्मों की बात की जाए तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आई थीं। यह मल्टीस्टारर  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed