फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit Reveals people changed their perception after she got married and become mother

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मां बनने के बाद काम पर लौटना नहीं था आसान

Sun, 16 Oct 2022 12:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

डिजिटल के अलावा माधुरी छोटे पर्दे पर भी काफी सक्रिय हैं। वह इन दिनों झलक दिखला जा रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ नोरा फतेही भी हैं। एक्टिंग करियर की बात करें तो फिल्म मजा मां से पहले वह नेटफ्लिक्स की फेम गेम वेब सीरीज में दिख चुकी हैं।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Reveals people changed their perception after she got married and become mother
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मजा मा' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक ताजा इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी शादी और बच्चे होने के बाद लोगों की धारणा अचानक कैसे बदल गई थी।

विज्ञापन

Bigg Boss 16: इस सीजन के पहले एलिमिनेशन का हुआ एलान, बिग बॉस के घर से बाहर हुई यह हसीना

विज्ञापन

माधुरी ने किया बड़ा खुलासा
उन्होंने बताया कि लोग उनके डांस करने पर सवाल खड़े करने लगे थे। लेकिन उन्होंने इन सब बातों से परेशान न होकर सिर्फ अपने दिल की बात सुनी। यही वजह है कि आज वह सक्रिय रूप से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बातचीत के दौरान माधुरी ने कहा, 'लोगों की अलग-अलग धारणाएं होती हैं। बहुत से लोगों ने मुझसे कहा कि आप मां हो डांस क्यों कर रही हो? आराम कीजिए...घर संभालिए। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ये चीजें तो हम सभी करते हैं..घर को बच्चों को संभालना...हम सब कुछ करते हैं।' एक्ट्रेस के मुताबिक लोग घर की महिलाओं को तवज्जो नहीं देते हैं। महिलाओं को अपने लिए जरूर कुछ न कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इन सब बातों से कभी भी परेशान नहीं हुईं। इसके लिए वह अपनी मां और सास की शुक्रगुजार हैं।
Shriya Saran: कैमरे के सामने पति को लिप किस करना श्रिया सरन को पड़ा भारी, लोगों ने कहा- जो करना है, घर में करो

छोटे पर्दे पर भी हैं सक्रिय
बता दें कि डिजिटल के अलावा माधुरी छोटे पर्दे पर भी काफी सक्रिय हैं। वह इन दिनों झलक दिखला जा रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ नोरा फतेही भी हैं। एक्टिंग करियर की बात करें तो फिल्म मजा मां से पहले वह नेटफ्लिक्स की फेम गेम वेब सीरीज में दिख चुकी हैं। वहीं, इससे पहले उन्होंने कलंक में भी काम किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।
Bigg Boss 16: वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर लगाई लताड़, कहा- शो में आकर एहसान नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed