फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   madhuri dixit, salman khan, jai ho, dedh ishaqia

माधुरी को फिर से सलमान ही चाहिए

Tue, 17 Dec 2013 07:36 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 17 Dec 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit, salman khan, jai ho, dedh ishaqia

माधुरी दीक्षित नेने की बड़ी इच्छा है कि उन्हें अभिनय की नई पारी में एक फिल्म सलमान खान के साथ करने को मिले। सलमान हीरो हों और वो हीरोइन!

विज्ञापन


माधुरी को सोच तो शानदार है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि अपने मन की बात रखते समय उन्हें शाहरुख और आमिर का खयाल कतई नहीं आया।

आखिर धक धक लेडी ने खान तिकड़ी में से सिर्फ सल्लू का ही नाम क्यों लिया, जब कि वे शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं?

इसके जवाब में माधुरी का कहना है कि वे 'हम आपके हैं कौन' जैसी नायाब फिल्म की यादों को दोहराना चाहती हैं। निश्चित रूप से शाहरुख और आमिर के साथ उनकी शानदार फिल्में हैं, लेकिन हम आपके हैं कौन की बात ही कुछ और है।
विज्ञापन


अब सवाल उठता है कि क्या माधुरी के मन की यह मुराद पूरी हो पाएगी? जानकारों का कहना है कि ऐसा लगता तो नहीं है। दरअसल सलमान खान जैसे टॉप के स्टार के साथ अब उनकी जोड़ी संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान हार्ड कोर कॉमर्शियल फिल्में करते हैं, अगर वे आर्टिस्टिक फिल्में करते होते तो शायद थोड़ी बहुत संभावना बन पाती।

हां, सलमान की बहन या भाभी की भूमिकाएं उन्हें आसानी से मिल सकती हैं, लेकिन माधुरी ऐसी भूमिकाओं के लिए कतई तैयार नहीं होंगी।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed