फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: ‘100 डेज’ के बाद माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने फिर दिखाई अपनी दमदार केमिस्ट्री, 'सुन बेलिया' पर किया रोमांटिक डांस

Sun, 20 Mar 2022 12:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 20 Mar 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit shares dance video on 100 Days song Sun Beliya with Jackie Shroff
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिस वजह से दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ फिल्म '100 डेज' में साथ नजर आए थे और इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब सालों बाद माधुरी और जैकी श्रॉफ की वही केमिस्ट्री फैंस को देखने को मिली है। दरअसल, माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ '100 डेज' के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनों का पुराना अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।

Madhuri Dixit shares dance video on 100 Days song Sun Beliya with Jackie Shroff
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ '100 डेज' के गाने 'सुन बेलिया' पर रोमांटिक डांस कर रहे हैं। दोनों ही गाने का हुक स्टेप कर रहे हैं। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। लुक की बात करें तो माधुरी शिमर वाले शरारा में काफी सुंदर लग रही हैं और जैकी श्रॉफ ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने गले में लाल स्कार्फ भी लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

Madhuri Dixit shares dance video on 100 Days song Sun Beliya with Jackie Shroff
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। माधुरी ने लिखा, '100 डेज के इस पैपी नंबर पर ये रील बनाते वक्त बहुत अच्छा टाइम स्पेंड किया। जैकी श्रॉफ सेट में आग लगा दी। वाह।' सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वहीं पुराना अंदाज।' दूसरे ने लिखा, '100 डेज के भी क्या दिन थे।' तमाम लोगों ने दोनों की जोड़ी को पसंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit shares dance video on 100 Days song Sun Beliya with Jackie Shroff
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। कुछ समय पहले उनकी वेब सीरीज 'द फेम गेम' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। इस सीरीज को दर्शकों ने पसंद किया है। माधुरी दीक्षित ने एक पोस्ट कर खुद बताया था कि इस सीरीज को 11.6 मिलियन व्यूज एक हफ्ते में मिले है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed